Skip to main content

रेलवे स्टेशन पर 2 साल की उम्र में खो गए थे अमिताभ बच्चन, रो रो कर हुआ था बुरा हाल










कई सारी सूचनाएं, होर्डिंग, अनाउंसमेंट के बावजूद भी लोग गलतियां करते हैं और जान गवां बैठते हैं.. ऐसे में बिग बी ने बीड़ा उठाया है, लोगों को से आग्रह किया है कि वह रेल यातायात का सही तरीके से इस्तेमाल करें, अपने साथ रेल संपत्ति को संजोए. इतना ही नहीं बिग बी ने इस संदेश के साथ जुड़ा एक किस्सा साझा किया है जहां उन्होंने 2 साल की उम्र में अपने अम्मा और बाबूजी के साथ किए गए रेल यात्रा का वृतांत साझा किया.





लगा कि अब कभी घर नहीं पहुंच पाउंगा
रेल यात्रियों को दिए गए संदेश में बिग बी ने कई वर्षों पुराना एक घटना साझा की है. बिग बी ने बताया कि जब उनकी उम्र 2 साल की थी वह अपने अम्मा बाबूजी के साथ नाना जी के घर गए थे. वहां से लौटते समय स्टेशन पर उनकी अम्मा, बाबूजी हरिवंशराय बच्चन के हाथ में उनका हाथ थमाकर टिकट लेने चली गई. इसी बीच स्टेशन पर आती जाती रेलगाड़ियों को देखकर वह काफी रोमांचित हो उठे. न जाने कब उन्होंने अपने बाबूजी का हाथ छोड़ कर सीढ़ियों से चढ़कर पुल पर जा खड़े हुए. इसके बाद काफी देर तक आती-जाती ट्रेंस को देखने लगे बाबूजी यानी हरिवंश राय बच्चन को यह लगा. बिग बी अपनी मां के साथ हैं और वह भी टिकट घर की तरफ चले गए. जब वहां हरिवंश राय बच्चन ने टिकट घर पहुंच कर देखा तो बिग बी नहीं थे.

महादेवी वर्मा ने हरिवंशराय से कहा था - अमिताभ राजनीति में नहीं ठहरेगा?

दोनों काफी हताश परेशान उन्हें ढूंढने लगे अचानक उन्होंने उन्हें किसी ने बताया एक 2 साल का बच्चा पुल पर खड़ा है. उनकी जान में जान आई भागते हुए पहुंचे और गले से लगा लिया. यह भी कहते हैं अपने देश में उन्होंने ट्रेन में काफी सफर किया है लेकिन अब चाह कर भी सफर नहीं कर सकते. उनके साथ काम करने वाले टेक्नीशियन और कलाकार अभी भी ट्रेन से सफर करते हैं और वक्त से पहुंच जाते हैं. बिग बी अपने संदेश में आगे कहते हैं की रेल हमारी संपत्ति है, उसे हमें नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए साथ ही उसका ध्यान रखना चाहिए. इतना ही नहीं बिग बी ने कहा कि हमें हमेशा ट्रेन के सफर के दौरान अपनी जान माल का भी ख्याल रखना चाहिए.

हम सभी जानते हैं कि बिग बी ने जब भी किसी मुद्दे को लेकर लोगों से संवाद साधा है उसका प्रभाव लोगों पर जरूर पड़ा है. चाहे वह पोलियो को लेकर हो या फिर टीबी जैसी बीमारी. जहां लाखों लोग मुंबई की लोकल ट्रेन में रोज सफर करते हैं उनकी जान बचाने का और सही दिशा निर्देश देने का बीड़ा बिग बी ने उठाया है तो उम्मीद है कि इस दिशा में भी उन्हें उन्नति मिलेगी.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...