Skip to main content

भारत में अगले 15 दिनों में लॉन्च हो सकते हैं दमदार फीचर्स वाले ये 5 स्मार्टफोन

नवंबर माह के अगले 15 दिनों में कई स्मार्टफोन बाजार में आने वाले हैं, आइए एक नजर इन स्मार्टफोन पर डाल लेते हैं.


नई दिल्ली: पिछले माह अक्टूबर में कई शानदार स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में उतारे गए. OnePlus 6T की लॉन्चिंग हो चुकी है. Nokia 3.1 Plus भी एंट्री ले चुका है. Lenovo K9 और A5 जैसे कई और बेहतरीन स्मार्टफोन भी लॉन्च हो चुके हैं. नवंबर माह के अगले 15 दिनों में कई स्मार्टफोन बाजार में आने वाले हैं. आइए इन स्मार्टफोन पर एक नजर डाल लेते हैं:

रेडमी नोट 6 प्रो
चीन की कंपनी Xiaomi ने रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन Redmi Note 6 Pro लॉन्‍च इंडोनेशिया में तो लॉन्च कर दिया है. भारत में यह जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. रेडमी नोट 6 प्रो में सेल्‍फी के लिए दो कैमरे दिए गए हैं. मतलब इस शानदार स्‍मार्टफोन में दो रियर और दो फ्रंट कैमरे हैं. इसके दो वैरिएंट्स हैं- 3जीबी रैम और 4जीबी रैम. इसकी बैटरी 4000 mAh की है. बड़ा बदलाव फोन के फ्रंट कैमरे में हुआ है. इसमें 12+5 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं. इस प्रकार इस फोन में कुल 4 कैमरे हैं.

Vivo Y95 
चाइनीज कंपनी वीवो भारत में जल्द ही Vivo Y95 को लॉन्च कर सकती है जो Y83 का अगला वर्जन होगा. भारत में 15,000 रुपये के प्राइस टैग में लॉन्च किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.22-inch डिस्प्ले के साथ टॉप पर हेलो नॉच हो सकता है. इसमें 4जीबी रैम, 64जीबी स्टोरेज और 3,260mAh बैटरी होगी. स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप होगा. इसमें 13मेगापिक्सल+5मेगापिक्सल का सेटअप होगा. सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड ओरियो बेस्ड फनटच OS कस्टम स्किन के साथ ऑपरेट होता है.



Nokia 7.1 
नोकिया ब्रांड की लाइसेंसधारक कंपनी HMD Global ने इस महीने लंदन में आयोजित एक ईवेंट के दौरान Nokia 7.1 पेश किया था. इसके बाद कंपनी ने Nokia 3.1 Plus को लॉन्च किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, HMD Global नवंबर में Nokia 7.1 को पेश कर सकती है. कंपनी Nokia 7.1 की कीमत 30,000 रुपए के अंदर रह सकती है. यह स्मार्टफोन Nokia 7 plus का अपग्रेडेड वर्जन होगा. Nokia 7.1 में 5.84-इंच डिस्प्ले दिया गया है. यह डिवाइस octa-core क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC के साथ 3जीबी व 4जीबी रैम और 32जीबी व 64जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस है। Nokia 7.1 में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400GB तक बढ़ा सकते हैं.

Samsung Galaxy A9
सैमसंग ने हाल ही में Galaxy A9 को मलयेशिया में लॉन्च किया था. इसमें 4 रियर कैमरे हैं. कंपनी जल्द इसे भारत में लॉन्च कर सकती है. सैमसंग गैलेक्सी ए9 में 3800 एमएएच की बैटरी हो सकती है. इसमें फ्रंट साइड में 24MP का सेल्फी कैमरा होगा. Galaxy A9 में इनफिनिटी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है और इसमें 8GB RAM और 128GB का स्टोरेज है. यह स्मार्टफोन 2015 में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए9 का अपग्रेड वर्जन है.

Huawei Mate 20 Pro 
चीनी कंपनी Huawei ने पिछले माह लंदन में हुए एक इवेंट में तीन स्मार्टफोन Huawei Mate 20, Mate 20 Pro और Mate 20X लॉन्च किए थे. तीनों ही स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा है. 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है. उम्मीद की जा रही है कि नवंबर अंत तक हुवावे भारत में Mate 20 Pro को लॉन्च कर सकती है. हुवावे मेट 20 प्रो में 6.39 इंच एचडी+ (1440x3120 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले हो सकती है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा. फ्लैगशिप हैंडसेट में किरिन 980 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम/8 जीबी रैम, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा (3डी फेशियल रिकग्निशन) और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...