श्रीसंत के बारे में उन्होंने कहा, "मैं श्रीसंत के क्रिकेट का प्रशंसक हूं. मैं उनके लिए कहना चाहता हूं कि उन्हें थोड़ा शांत रहना चाहिए. मैंने देखा कि लोग भी उनका उपयोग कर रहे हैं. उन्हें अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए और मुझे लगता है कि उनका खेल बेहतर होगा और जहां तक चिल्लाने या चीखने की बात है, मैं इसका बिल्कुल समर्थन नहीं करता." बता दें, रविवार को उर्वशी वाणी 'बिग बॉस' के घर से बेघर हो गईं.
बता दें, 'बिग बॉस' ने दिवाली के मौके पर घर वालों के लिए कुछ स्पेशल फील देने के लिए पिछले एपिसोड में सपना चौधरी, हिना खान, विकास गुप्ता और शिल्पा शिदें की एंट्री करवाई थी. वहीं वीकेंड पर घर में भारती सिंह और आदित्य नारायण ने जोरदार एंट्री ली, इस एंट्री के बाद जो हुआ वह वाकई मजेदार था
Comments
Post a Comment