Skip to main content

केजरीवाल सरकार पर गौतम गंभीर का तंज, 'दर्दे दिल, दर्दे जिगर... पहले तो यहां Oxygen था, भगाया AAP ने'

नई दिल्ली : दिल्ली के क्रिकेटर गौतम गंभीर अक्सर देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं. इस बार उन्होंने दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर अरविंद केजरीवाल की सरकार पर निशाना साधा है. पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर की हवा खराब हो चुकी है. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से को वायु गुणवत्ता का स्तर 'अति खराब' स्तर पर पहुंच गया. रातों-रात प्रदूषण में हुई वृद्धि के कारण शहर में धुंध छाई हुई है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अब स्मॉग की शुरुआत हो जाएगी.

दिल्ली में प्रदूषण के इन बिगड़े हालातों पर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ऋषि कपूर के एक गाने दर्दे दिल का सहारा लेते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किए हैं.

गौतम गंभीर ने अपने ऑफिशियर टि्वटर हैंडिल से सीएम अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है- 'दर्दे दिल, दर्दे जिगर दिल्ली में जगाया AAP ने, पहले तो यहां ऑक्सीजन था, ऑक्सीजन भगाया AAP ने'.

इसके बाद गंभीर ने केजरीवाल और AAP को टैग कर आगे लिखा- 'हमारी पीढ़ियां आपके झूठे वादों के कारण धुएं में जी रही हैं. आपके पास डेंगू और प्रदूषण को रोकने के लिए एक साल का वक्त था, दुख की बात है कि आपने दोनों में से किसी को नियंत्रित नहीं किया. जाग जाइए.'



बता दें कि कई मौसम कारकों के वजह से प्रदूषण स्तर के बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर धुंध से लगातार घिर रहा है. दिल्ली एक बार फिर से आपातस्थिति का सामना कर रही है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अध्यक्ष के.जी. रमेश ने आईएएनएस को बताया, "जब तक ओजोन में सुधार नहीं होता, तब तक यह धुंध बरकरार रहेगी." धुंध पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) पर पड़ने वाले सूर्य का प्रकाश का प्रतिबिम्ब है. स्मॉग, नमी व पीएम का मिश्रण है, इसमें सीमित दृश्यता होती है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, वायु गुणवत्ता एक नवंबर से और बिगड़ती जाएगी और इस साल दिवाली अधिक प्रदूषित हो सकती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...