Skip to main content

CM नीतीश ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, बिहार में BJP का 'रन फॉर यूनिटी'

पटेल जयंती के अवसर पर पटना में भी राजकीय समारोह का आयोजन किया गया.

पटना : आज देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेलकी 143वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर पटना में भी राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. पटेल गोलम्बर पर समारोह का आयोजन किया, जहां राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

वहीं, बीजेपी द्वारा "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन भी किया गया है, जो पटना के सप्तमुर्ती से प्रारंभ होकर पटेल मूर्ती चितकोहरा गोलम्बर पर समाप्त हुई. इस दौड़ मे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, नंद किशोर यादव, मंगल पांडेय सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

पटना के अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी इस अवसर पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया. छपरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ नेता और प्रशासनिक पदाधिकारी सड़कों पर उतरे. सांसद राजीव प्रताप रूडी के नेतृत्व में राजेंद्र स्टेडियम से राष्ट्रीय एकता दौर का शुभारंभ हुआ.गुजरात में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाए जाने पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता डॉ सुनील कुमार ने कहा कि देश को एकजुट करने में उनका काफी योगदान रहा है. आज उनकी जयंती पर हमलोग एकता में दौड़ रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उनकी शहादत दिवस पर नमन किया. साथ ही कहा कि इंदिरा गांधी के कामों को देश की जनता याद करेगी. हमलोग दोनों महापुरुषों को याद करते हैं, कोई बड़ा या छोटा नहीं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...