Skip to main content

पीएम मोदी ने ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ पर चढ़ाया 30 नदियों का जल, प्रतिमा का किया अवलोकन

संबोधन खत्‍म होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए गए. इस दौरान पीएम मोदी ने मंत्रोच्‍चार के बीच स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी पर 30 नदियों का जल भी अ

नई दिल्‍ली/अहमदाबाद: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 143वीं जयंती पर उनकी नवनिर्मित 182 मीटर ऊंची विशाल प्रतिमा ‘स्टैैच्यू ऑफ यूनिटी’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवड़ि‍या में अनावरण क‍िया. पीएम मोदी द्वारा प्रतिमा के अनावरण के बाद भारतीय वायुसेना के तीन विमानों ने उड़ान भर भगवा, सफेद तथा हरे रंग से आसमान में तिरंगा उकेरा. वायुसेना के विमानों ने सरदार पटेल की प्रतिमा को सलामी भी दी. इस दौरान पीएम नेे कहा कि अगर सरदार न होते तो सोमनाथ मंदिर और गिर के शेरों और हैदराबाद की चारमीनार को देखने के लिए वीजा लेना पड़ता. पीएम ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर लिए कहा कि कुछ लोग इस मुहिम को राजनीति के चश्‍मे से देखते हैं. महापुरुषों को याद करने के लिए भी हमारी आलोचना की जाती है.

संबोधन खत्‍म होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने मंत्रोच्‍चार के बीच स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी पर 30 नदियों का जल भी अर्पित किया और पूजा-अर्चना भी की. इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और सीएम विजय रूपाणी भी मौजूद रहे.

आज धरती से आसमान तक सरदार साहब का अभिषेक हो रहा है- पीएम
प्रतिमा के अनावरण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन में कहा कि आज वो पल है जो किसी भी राष्‍ट्र के इतिहास में दर्ज हो जाता है और उसे मिटा पाना बहुत मुश्किल होता है. आज का ये दिवस भी भारत के इतिहास के ऐसे ही कुछ क्षणों में से महत्‍वपूर्ण पल है. भारत की पहचान, भारत के सम्‍मान के लिए समर्पित एक विराट व्‍यक्तित्‍व का उचित स्‍थान का एक अधूरापन लेकर आजादी के इतने वर्षों तक हम चल रहे थे. आज धरती से लेकर आसमान तक सरदार साहब का अभिषेक हो रहा है.

र्पित किया और पूजा-अर्चना भी की. आज जी भरके बहुत कुछ कहने का मन भी करता है- पीएम मोदी
उन्‍होंने कहा कि 'आज गुजरात के लोगों ने मुझे जो अभिनंदन पत्र दिया है, उसके लिए मैं यहां की जनता का बहुत आभारी हूं. सोचा नहीं था कि सरदार साहब की प्रतिमा के अनावरण का मौका मुझे मिलेगा. मुझे प्रतिमा निर्माण के लिए लोहा अभियान के दौरान मिले लोहे का पहला टुकड़ा भी मिला है. मैं गुजरात के लोगों के प्रति कृतज्ञ हूं. मैं इन चीजों को यहीं पर छोडूंगा ताकि इन्‍हें यहां के म्‍यूजियम में रखा जाए और लोग इन्‍हें याद रखें. आज जी भरके बहुत कुछ कहने का मन भी करता है. मुझे वो दिन याद आ रहे हैं जब देशभर के गांवों से किसानों से मिट्टी मांगी गई थी और खेती में इस्‍तेमाल किए गए पुराने औजार दानस्‍वरूप देने को कहा गया था, तो किसानों ने इसे एक जनआंदोलन रूप में लिया. सैंकड़ों मिट्रिक टन लोहा इस प्रतिमा के लिए मिला था'.भारत दुनिया में एक बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था और सामरिक शक्ति बन रहा है- PM

पीएम ने कहा कि 'दुनिया की ये सबसे ऊंची प्रतिमा हमारी भावी पीढ़ी को साहस और संकल्‍प की याद दिलाएगी. जिसने मां भारती को टुकड़ों में बांटने की साजिश को नाकाम करने का पवित्र कार्य किया, ऐसे सरदार पटेल को शत-शत नमन करता हूं. पीएम मोदी ने कहा कि उसी ताकत के बूते आज भारत अपनी शर्तों पर दुनिया से संवाद कर रहा है. आज भारत दुनिया में एक बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था और सामरिक शक्ति बन रहा है. इसके पीछे सरदार साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है. कश्‍मीर से लेकर कन्‍याकुमारी तक अगर हम आज बेरोकटोक जा रहे हैं तो ये सरदार साहब के संकल्‍प की वजह से ही संभव हो पाया है. अगर सरदार साहब का संकल्‍प ना होता तो सिविल सेवा जैसे प्रशासनिक ढांचे को खड़ा करने में हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता'. प्रधानमंत्री ने कहा कि 'वो सरदार साहब ही थे, जिनके चलते आज मौलिक अधिकार हमारे लोकतंत्र का प्रभावी हिस्‍सा है. सरदार पटेल के उसी प्रण, प्रतिभा और पुरुषार्थ ये जीता जागता उदाहरण है. ये राष्‍ट्र शास्‍वत है और शास्‍वत रहेगा'.

पूरे विश्‍व का ध्‍यान आज माता नर्मदा के तट पर है- प्रधानमंत्री
पीएम ने इस दौरान कहा कि 'अगर सरदार न होते तो सोमनाथ मंदिर और गिर के शेरों और हैदराबाद की चारमीनार को देखने के लिए वीजा लेना पड़ता'. पीएम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'ये स्‍मारक यहां कृषि और आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए शोध का केंद्र भी बनेगा'. पीएम ने कहा, 'पूरे विश्‍व का ध्‍यान आज माता नर्मदा के तट पर है. यह एकता का तीर्थ तैयार हुआ है. इसी भावना के साथ हम चले औरों को भी चलाएं और एक भारत श्रेष्‍ठ भारत का सपना लेकर चलें'.

वैली ऑफ फ्लावर्स और टेंट सिटी का भी उद्घाटन 
पीएम सुबह करीब पौने नौ बजे ही कार्यक्रम स्‍थल पर पहुंच गए थे. प्रतिमा के अनावरण सेे पहले पीएम ने यहां वैली ऑफ फ्लावर्स और टेंट सिटी का उद्घाटन किया. इस दौरान गुजरात के राज्‍यपाल ओमप्रकाश कोहली, मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह समेत कई गणमान्‍य लोग उपस्थित रहे.

इतिहास वही रचते हैं, जो इतिहास से प्रेरणा लेते हैं- विजय रूपाणी 
प्रतिमा अनावरण से पहले मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि 'गुजरात के सपूत की यहां की धरती पर इतनी ऊंची प्रतिमा बनी है, यह हमारे लिए हर्ष और आनंद की बात है. हम प्रतिमा बनवाने के लिए गुजरात की जनता की तरफ से पीएम अनिनंदन पत्र देना चाहते हैं. सरदार की इतनी ऊंची प्रतिमा को बनवाना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही सपना था. इतिहास वही रचते हैं, जो इतिहास से प्रेरणा लेते हैं'.इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया. यह प्रतिमा मातृभूमि की एकजुटता का प्रतीक है.अनावरण स्थल पर रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी हुए. इस मौके पर 29 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के कलाकारों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुति भी दी. अनावरण के वक्‍त गुजरात पुलिस, सशस्त्र और अर्द्धसैनिक बलों के बैंड सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा यह प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ से दोगुनी ऊंची है. यह नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट टापू पर बनाई गई है. प्रतिमा के अंदर 135 मीटर की ऊंचाई पर एक दर्शक दीर्घा बनाई गई है, जिससे पर्यटक बांध और पास की पर्वत श्रृंखला का दीदार कर सकेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...