Skip to main content

राशिफल 30 अक्टूबर : धनु राशिवाले आज खरीद सकते हैं जमीन, दिन भी रहेगा अच्‍छा










मेष - परेशानियों से मुक्ति मिलने के योग हैं. अचानक फायदा हो सकता है. कामकाज में मन लगेगा. सकारात्मक रहें. जो भी बात मन में आएगी, आप उसे तुरंत कहने की कोशिश करेंगे. कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें. पैसों के मामलों को सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं. घर के बारे में आपकी योजना भी कारगर साबित हो सकती है. रोजमर्रा के काम अटकेंगे नहीं. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है.

वृष - आप थोड़े चंचल रहेंगे. माता का सुख मिल सकता है. समय के साथ सब ठीक भी हो जाएगा. दोस्तों के साथ समय बीतेगा. रुके हुए काम पार्टनर की मदद से पूरे हो सकते हैं. आज आप जिसे अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा. अपने मन की सुनें तो सब ठीक रहेगा. आपकी इनकम और खर्चा बराबर रहेगा.

मिथुन - दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा. अचानक कोई खास काम आपको करना पड़ सकता है. आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं. आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही फेवर में होने के योग हैं. परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफी समय देना पड़ सकता है. अधिकारी भी आपसे खुश हो सकते हैं.

कर्क - आप काफी उत्साहित हो सकते हैं. कई तरह की जिम्मेदारियों में आप व्यस्त हो सकते हैं. बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे. कोई पुराना काम भी आज निपटा सकता है. मकान के नक्शे में किसी तरह के बदलाव का भी योग हैं. संतान से सहयोग मिल सकता है. विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है. नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं.

सिंह - कार्यक्षेत्र में होने वाले बड़े काम का नतीजा सामने आ सकता है. नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है. आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चलेगी. प्रेमी और संतान को लेकर बहुत पजेसिव हो सकते हैं. किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं. नई नौकरी की बात भी आपको पता चल सकती है. काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है.

कन्या - बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं. आपकी महत्वाकांक्षाएं भी तेज हो सकती हैं. आसपास या साथ के लोगों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है. यात्रा के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कुछ कम हो सकती है. आपके कुछ काम भी पूरे हो सकते हैं. आज आप अच्छा अनुभव करेंगे.

तुला - आपका ध्यान परिवार और पैसे पर होगा. हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें. आपके सारे काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं. आपको ऑफिस में कोई पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है. कामकाज में व्यस्तता भी ज्यादा हो सकती है. चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं. धन लाभ के योग बन रहे हैं. माता-पिता, भाई-बहन आदि का सहयोग भी आपको मिल सकता है.

वृश्चिक - अपने कामकाज पर ध्यान दें. बिना डिस्टर्ब हुए काम करने की क्षमता के कारण आप अपने काम में पूरी तरह सफल हो सकते हैं. आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. बॉस से किसी खास मामले में बातचीत हो सकती है. विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग हैं. नए दोस्त बनेंगे. आपका मन प्रसन्न रहेगा. सभी से प्रेमवत व्यवहार रहेगा. आसपास और साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है.

धनु - आपके लिए दिन अच्छा है. कोई नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है. निवास या काम करने की जगह में बदलाव का मूड भी बन सकता है. परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार आपके मन में आ सकता है. आज आप कामकाज में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं. सोचे हुए काम पूरे कर लें तो आपके लिए अच्छा होगा. कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ सकती है. अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं.

मकर - आपकी तकनीकी या भावनात्मक समस्याएं सुलझ सकती हैं. आपके मन में कई दिनों से चला आ रहा तनाव खत्म होने के योग हैं. आपको कई मामलों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती हैं और उनकी चिंता भी करनी होगी. जो चीजें आपके लिए वास्तव में खास हैं, उनको लेकर आपको कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है. आप अचानक कोई फैसला कर सकते हैं.

कुंभ - कोई खुशखबरी मिल सकती है. अधूरे और रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन ठीक है. रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है. सामाजिक कामों में आपको सफलता मिल सकती है. खास लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे. किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए काम में आप सफल रहेंगे. आपका ध्यान दोस्तों के साथ मिलने वाले कार्यक्रम पर हो सकता है.

मीन - आगे बढ़ने के लिए आपको एक से ज्यादा मौके मिलने की संभावना है. पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें. सकारात्मकता रखें. कुछ खास काम आज पूरे हो सकते हैं. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है. कॉन्फिडेंस के साथ रोजमर्रा के काम भी निपट सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी. आपकी इनकम सामान्य हो सकती है.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...