Skip to main content

इस शख्स ने तलाक के बदले पत्नी को कोर्ट रूम में ही दिए पूरे 200 करोड़

दिग्गज फार्मा कंपनी कैडिला के चेयरमैन राजीव मोदी और उनकी पत्नी मोनिका गरवारे के बीच चल रहे तलाक के मामले को कानूनी रूप से मंजूरी मिल गई. अहमदाबाद की एक फैमिली कोर्ट ने

नई दिल्ली/ अहमदाबाद : दिग्गज फार्मा कंपनी कैडिला के चेयरमैन राजीव मोदी और उनकी पत्नी मोनिका गरवारे के बीच चल रहे तलाक के मामले को कानूनी रूप से मंजूरी मिल गई. अहमदाबाद की एक फैमिली कोर्ट ने मंगलवार को दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी. दोनों ने यह तलाक आपसी सहमति से लिया है. तलाक के एवज में मोदी ने मोनिका को 200 करोड़ रुपये दिए हैं. आपको बता दें कि राजीव और मोनिका की 26 साल पहले शादी हुई थी. पूरे गुजरात में तलाक के एवज में यह सबसे ज्यादा धनराशि देने का मामला माना जा रहा है.

मोनिका ने सभी पदों से पहले ही रिजाइन किया
तलाक पर अदालत की तरफ से दिए गए निर्णय के अनुसार कैडिला फार्मास्युटिकल लिमिटेड के एमडी राजीव को गरवारे पालिस्टर्स लिमिटेड की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर को 200 करोड़ रुपये सैटेलमेंट अमाउंट के तौर पर देने का आदेश दिया गया. गरवारे के वकील सीनियर एडवोकेट सुधीर नानावती ने हमारी सहयोगी अखबार डीएनए को बताया कि उनकी मुवक्किल कैडिला में सभी पदों से पहले ही रिजाइन कर चुकी है और अब वह मोदी की किसी भी कंपनी में शेयर होल्डर नहीं है.

दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश नाकामयाब
गौरतलब है कि 30 अगस्त 2018 को राजीव और मोनिका के बीच सबसे पहले विवाद सामने आया था. उस समय मोनिका ने राजीव पर पिटाई और उत्पीड़न आरोप लगाया था. मोनिका की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि राजीव पिछले तीन साल से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मोदी को समन भेजा. इस बीच दोनों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराने की कोशिश की गई. लेकिन कोई हल नहीं निकला. इसके बाद दोनों के बीच 200 करोड़ रुपये पर तलाक की सहमति बनी और उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी थी.

मंगलवार को दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी.

तलाक की अर्जी मंजूर कर मामले का निपटारा किया
फैमिली कोर्ट ने दोनों की तरफ से तलाक की अर्जी दिए जाने के बाद छह महीने का समय दिया. जो कि तलाक के किसी भी मामले में सुलह की गुंजाइश के लिए जरूरी समय होता है. लेकिन दोनों की तरफ से कोर्ट में यह साफ कर दिया गया कि उनके बीच रिश्ता 2012 से समाप्त हो गया. इस पर कोर्ट ने उन्हें इससे सितंबर में ही राहत दे दी. इसके बाद अदालत ने तलाक की अर्जी को मंजूरी देते हुए इसका निपटारा कर दिया.

तलाक की शर्त के अनुसार कोर्ट रूम में ही राजीव मोदी ने मोनिका को 200 करोड़ रुपये का ड्रॉफ्ट दे दिया. समझौते के अनुसार इस दंपति का बेटा, जिसका नाम भी राजीव है वह अपने पिता के साथ रहेगा. हालांकि मोनिका के पास बेटे राजीव से मिलने का अधिकार है. तलाक के अनुसार मोनिका का राजीव की किसी भी संपत्ति पर अधिकार नहीं रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...