Skip to main content

Jio वाले बन सकते हैं करोड़पति, घर बैठे करना होगा यह आसान काम

नई दिल्ली : अगर आप भी जियो (Jio) का नंबर यूज करते हैं तो करोड़पति बन सकते हैं. इतना ही नहीं आप घर बैठे जियो नंबर की मदद से लाखों का इनाम भी जीत सकते हैं. दरअसल सोनी पर कौन बनेगा करोड़पति का दसवां सीजन (KBC 10) सोमवार को शुरू हो चुका है. केबीसी के दसवें सीजन में जियो यूजर्स के लिए इनाम जीतने का खास मौका है. अगर आपके पास भी जियो का नंबर है तो जानिए किस तरह आप घर बैठकर लाखों रुपये के इनाम जीत सकते हैं.

जियो यूजर्स को इनाम जीतने के लिए जियो केबीसी पे एलॉग (Jio KBC Pay Along) खेलना होगा, ऐसा करने पर आप लाखों का इनाम जीत सकते हैं. केबीसी के नौंवे सीजन की तरह कार्यक्रम के दौरान आप मोबाइल पर Jiochat App के जरिये सवालों के जवाब देकर इनाम जीतने के साथ ही हॉट सीट तक भी पहुंच सकते हैं. इतना ही नहीं हॉटसीट पर सवालों का सही जवाब देकर आप करोड़पति बन सकते हैं.
कौन बनेगा करोड़पति, kbc 10, kbc, Jio KBC Pay Along, KBC Pay Along, Jiochat App
केबीसी का सीजन 10 सोनी टीवी पर सोमवार शाम से शुरू हो चुका है. (फोटो साभार www.kbcliv.in)


- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर जियो चैट एप (Jiochat App) डाउनलोड करें.
- एप के डाउनलोड होने के बाद इसमें नाम, जन्मतिथि और                फोटो आदि देकर अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- ऐसा करने के बाद आप सवालों के जवाब दे सकेंगे. ये                                                                                      सभी जवाब आपको लाइव प्रोग्राम के दौरान देने होंगे.
- यहां जवाबों के सही होने के आधार पर यूजर्स को अंक दिए जाएंगे. इन अंकों के आधार पर आपको हॉट सीट के लिए बुलाया जाएगा.
- जियो घर बैठे जीतो जैकपॉट में एक साथ 30 लाख यूजर्स खेल सकते हैं.
-*
(फोटो साभार www.kbcliv.in)

आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10 के लिए रजिस्ट्रेशन 6 जून को शाम 8.30 बजे से शुरू हो चुके हैं. एसएमएस, कॉल, केबीसी मोबाइल एप, ऑनलाइन और आईवीआर के माध्यम से आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपको (https://kbcliv.in/online-registration/) पर जाना होगा. रजिस्टर्ड यूजर को ई-मेल और एसएमएस के जरिये आगामी शो की तारीखों के बारे में सूचित किया जाएगा.

अगर आपके पास जियो के अलावा किसी अन्य कंपनी का कनेक्शन है तो आप Jio KBC Play Along नहीं खेल सकते. ऐसे में अन्य टेलीकॉम कंपनी के यूजर्स SMS, कॉल, KBC मोबाइल एप, वेबसाइट या IVR सिस्टम और सोनी लाइव एप के जरिए शो के दौरान लाइव खेलकर इनाम जीत सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...