Skip to main content

कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने पर मार्कंडेय काटजू बोले- जिसको समझा था खमीरा वह भसाकू निकला

नई दिल्ली: जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार द्वारा बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ने की खबर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने उनका मजाक उड़ाया है. काटजू ने मजाकिया लहजे में कन्हैया कुमार को कहा कि वो 'महान क्रांतिकारी' होने का दावा करते थे, लेकिन अंत में फुसफुसे साबित हुए. काटजू ने कहा कि उनकी क्रांति का नारा भी माननीय सांसद बनने तक सीमित था.

मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट किया, 'तो महान 'क्रांतिकारी' कन्हैया कुमार बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं. जिसको समझा था खमीरा, वो भसाकू निकला.' खमीरा का अर्थ है बहुत बहादुर व्यक्ति, जबकि भसाकू एक बेहद घटिया किस्म की तंबाकू को कहते हैं. इस तरह इस ट्वीट के जरिए काटजू ने कहा कि कन्हैया ने दावे बड़े बड़े किए थे, लेकिन अंत में निकला कुछ नहीं.







Markandey Katju @mkatju







So the great 'revolutionary' Kanhaiya Kumar is going to contest LS election from Begusarai

Jisko samjha tha khameera woh bhasaaku nikla
Hari Om













दोहरे बर्ताव पर सवाल 




अपनी आलोचनाओं से किसी को भी नहीं छोड़ने वाले काटजू पहले भी कन्हैया कुमार और उनकी उम्र के दूसरे वामपंथी नेताओं के दोहरे व्यवहार पर सवाल उठा चुके हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था, 'कन्हैया, शेहल रशीद, उमर खालिद, अनिर्बान और जेएनयू के दूसरे बहादुर छात्र, जो चीखते हुए कश्मीर और नार्थ ईस्ट की आजादी की मांग करते हैं, वो कभी बांग्लादेश में हिंदू पुजारियों की निर्मम हत्या और अन्य हिंदुओं पर हमले की निंदा क्यों नहीं करते. क्या ये हिंदू इंसान नहीं हैं.' उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि जब बांग्लादेश और पाकिस्तान की अल्पसंख्यक हिंदू आबादी पर हमले और अत्याचार की बात आती है तो इन सभी 'क्रांतिकारी' छात्रों की सारी बहादुरी गायब हो जाती है.'

महागठबंधन के प्रत्याशी 
कन्हैया कुमार जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं और अब बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार के तौर पर महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस, हम और एनसीपी) के सहयोग से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. सीपीआई के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी सहित सभी वामदल और महागठबंधन के साथी चाहते हैं कि कन्हैया कुमार बेगूसराय से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ें. यह पूछे जाने पर कि क्या कन्हैया कुमार ने बेगूसराय से चुनाव लड़ने को लेकर अपनी सहमति दी है तो सत्यनारायण ने कहा कि इसके लिए वह राजी हैं. कन्हैया बेगूसराय जिला के बरौनी प्रखंड अंतर्गत बिहट पंचायत के मूल निवासी हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...