Skip to main content

जम्‍मू-कश्‍मीर : आतंकियों की तलाश में पुलवामा के गांव खंगाल रहे सुरक्षाबल, कई के छिपे होने की आशंका

श्रीनगर : जम्‍मू और कश्‍मीर के पुलवामा के गांवों में आतंकियों के छिपे होने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षाबल वहां तलाशी अभियान चला रहे हैं. सोमवार की सुबह जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवान संयुक्‍त रूप से 19 से अधिक गांवों को खंगाल रहे हैं. माना जा रहा है कि इन गांवों में आतंकी छिपे हुए हैं.



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter








ANI @ANI





















ANI @ANI







Cordon and search operation by Army, police, and Central Reserve Police Force (CRPF) underway in several villages of Pulwama district. More details awaited.













बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जम्‍मू और कश्‍मीर में बढ़ रही आतंकी घटनाओं को रोकने और आतंक के सफाये के लिए सेना, जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस और सीआरपीएफ हर संभव कोशिश कर रहे हैं. रविवार सुबह ही शोपियां में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ शोपियां के लद्दी इमामसाहब गांव में हुई. सुरक्षाबलों को यहां कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी.




सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था. इस दौरान उनमें मुठभेड़ शुरू हो गई. लेकिन इलाके में छिपे तीन आतंकी वहां से भागे निकलने में कामयाब हो गए. सुरक्षाबलों ने उन्‍हें खोजने के लिए पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया है.

इससे पहले शोपियां में बुधवार को आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए उनपर अंधाधुंध फायरिंग की. इस फायरिंग में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए. यह वारदात शोपियां के अराहामा फल मंडी में दोपहर को हुई. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आतंकी पुलिसकर्मियों से 3 एके-47 राइफलें छीनकर फरार हो गए. हमले की जिम्‍मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद और हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है.

वहीं पिछले सप्‍ताह जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों ने पुलिस और सेना से बदला लेने के लिए पुलिसकर्मियों के करीब 11 रिश्‍तेदारों को अगवा कर लिया था. सभी को दक्षिण कश्‍मीर से 30 अगस्‍त को अगवा किया गया था. इसके बाद पुलिस ने पूरे राज्‍य में तलाशी अभियान चलाया था. हालांकि 31 अगसत की रात को आतंकियों ने सभी को छोड़ दिया था. इसी दिन सुप्रीम कोर्ट में जम्‍मू और कश्‍मीर के अनुच्‍छेद 35ए को हटाने संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी, जिसे बाद में अगले साल जनवरी तक के लिए टाल दिया गया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...