Skip to main content

लगातार 15वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल, आज यह है भाव

नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गईं. लगातार 15वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई. मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 19 पैसे प्रति लीटर का उछाल आया. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 79.31 रुपये प्रति लीटर हो गई. वहीं, डीजल के दाम 71.34 रुपये प्रति लीटर हो गए. वहीं मुंबई में सोमवार को पेट्रोल की कीमतें 86.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 75.74 रुपये प्रति लीटर हो गईं.

 



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter








ANI @ANI







: Petrol price in the city, today, is Rs 79.31/litre and price of diesel is Rs 71.34/litre. Visuals from a petrol pump in the city.








लगातार डीजल की कीमतों में इजाफा होने के कारण इसकी कीमतें अब तक के उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गई हैं. शुक्रवार को डीजल कीमतों में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद कीमत 70.21 पर पहुंच गई थी. दिल्ली में इससे पहले 28 अगस्त को डीजल की कीमत 69.61 रुपए प्रति लीटर के उच्‍च स्‍तर पर पहुंची थीं. रविवार को यह दर 70.76 रुपये प्रति लीटर थी. सोमवार को डीजल 71.15 रुपये प्रति लीटर पर बिका था.

मुंबई में भी बुरा हाल
दिल्ली के अलावा आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. मंगलवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.74 रुपये प्रति लीटर हैं. सोमवार को मुंबई में पेट्रोल 31 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ 86.56 रुपए प्रति लीटर रही थीं. वहीं डीजल में 44 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. इससे इसकी कीमत 75.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गईं थी. रविवार को मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 75.12 रुपये प्रति लीटर हो गई थी.

बढ़ोतरी की यह है वजह
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और क्रूड की बढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है. क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है.

दाम घटने की उम्‍मीद नहीं
एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च (कमोडिटीज व करेंसी) के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता की मानें तो ब्रेंट क्रूड में 80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई (अमेरिकी लाइट क्रूड) में 75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक का उछाल देखने को मिल सकता है. इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें आगे और बढ़ सकती हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...