नई दिल्ली : सैमसंग इंडिया अपने लोकप्रिय गैलेक्सी ए (Galaxy A) सीरीज में एक नया ड्युल पिछला कैमरा फोन इसी महीने लॉन्च करेगी, जो एक प्रीमियम डिवाइस होगा. इसकी कीमत कीमत 30 हजार रुपये से अधिक होगी. उद्योग सूत्रों ने बताया कि इस स्मार्टफोन में छह GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज होगा और इसमें स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर लगा होगा. नए डिवाइस में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड 'इंफिनिटी डिस्प्ले' होगा.
24 MP का फ्रंट कैमरा होगा
सैमसंग के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 16 MP के साथ 2 MP का रियर कैमरा 'लाइव फोकस' फीचर के साथ होगा. इसके अलावा फ्रंट कैमरा 24 MP का होगा. सैमसंग ने मई में गैलेक्सी ए6प्लस (Galaxy A+) स्मार्टफोन 25,990 रुपये में लांच किया था. इसमें 6 इंच का 18.5:9 डिस्प्ले थी. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 3,500 mAh की बैटरी दी गई थी.
22 अगस्त को आएगा 'गैलेक्सी नोट 9'
दूसरी तरफ सैमसंग ने 'गैलेक्सी नोट 9' को 22 अगस्त इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी ने इसे 9 अगस्त को न्यूयार्क में सफलतापूर्वक लॉन्च किया है. इस फोन की लॉन्चिंग में सैमसंग के शीर्ष कोरियाई अधिकारी शामिल होंगे और यह आयोजन सैमसंग के देश में अब तक सबसे बड़ा आयोजन होगा. गैलेक्सी नोट 9 की प्रीबुकिंग 10 अगस्त से खुल चुकी है. इसके 6 GB रैम और 128 GB वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये और 8 GB रैम और 512 GB वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये रखी गई है.
जिन लोगों ने इस डिवाइस की प्रीबुकिंग की है, उन्हें सैमसग गीयर स्मार्टवॉच 4,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा. इसकी कीमत 22,990 रुपये है. यह डिवाइस 24 अगस्त से दुनियाभर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. भारत में इसका निर्माण सैंमसंग की नोएडा स्थित विनिर्माण संयंत्र में किया जा रहा है, जो दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण संयंत्र है. इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 9 जुलाई को किया था.

Comments
Post a Comment