Skip to main content

मोमो चैलेंज के लिए उकसाने वाला छात्र हिरासत में, ISD नंबर का करता था इस्तेमाल

नीलेश्वर, जलपाईगुड़ी: सोशल मीडिया पर ब्लू व्हेल के बाद एक बार फिर से एक चैलेंज ने लोगों की नींद उड़ा रखी है. मोमो चैलेंज नाम के इसफेसबुक और वाट्सअप गेम ने लोगों में खौफ पैदा कर दिया है. जलपाईगुड़ी में दो दिन पहले एक फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट को मोमो चैलेंज के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक कॉलेज छात्र को हिरासत में लिया है.

जलपाईगुड़ी केएसपी अमिताभ माईति का कहना है कि आरोपी प्रीतम साहा एप डाउनलोड करके उसमें मोमो चैलेंज की तस्वीर चिपका के लोगों को भेजता था. प्रीतम जलपाईगुड़ी के देशबंधु इलाके का रहने वाला है और उसने पिछले साल ही कोलकाता के पैलान कॉलेज में एडमिशन लिया था. मगर पिता के बीमार होने के बाद घर की माली हालत बिगड़ गई और प्रीतम को कॉलेज छोड़ना पड़ा. प्रीतम की मां संपा साहा होम कैटरिंग का काम करती हैं.

जलपाईगुड़ी लौटने के बाद प्रीतम ने वहीं के पेएसी कॉलेज में दाखिला लिया. मां का कहना है कि बेटे ने बिना सोचे समझे ये सब कर दिया उसको माफ़ कर देना चाहिए. केएसपी का कहना है कि मगर इस घटना में एक चीज जांच का विषय है कि लड़के ने आईएसडी नंबर का इस्तेमाल किस तरह से किया गया होगा और क्या प्रीतम ही लोकल एडमिन है? या सिर्फ मजे के लिए उसने ऐसा किया? इनही सब कारणों का पता करने के लिए cid cyber crime को केस सौपा गया है.

क्या है मोमो चैलेंज 
मोमो वॉट्सअप एक कॉटेक्ट नंबर है जो वॉट्सअप पर शेयर किया जा रहा है. ऐसा कहा जाता है कि इसे शेयर करने और इस नंबर को एड करने के बाद एक डरावने चेहरे वाली लड़की की तस्वीर आती है. इस नंबर को एड करने के बाद इस पर कई सारी ऐसी चीजें शेयर होती हैं जो इंसान को धीरे-धीरे सुसाइड करने के लिए उकसाती हैं. साल 2016 में ब्लू व्हेल गेम ने पूरी दुनिया में आतंक फैला दिया था जिसका असर देश पर भी हुआ था. दुनिया भर में इस गेम के चक्कर में कई बच्चों में मौत को गले लगा लिया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...