Skip to main content

जर्मनी में आयोजित IFA 2018 में लांच होगा BlackBerry KEY2 LE, जानें इसके फीचर्स

नई दिल्ली: ब्लैकबेरी बहुत जल्द अपने नए स्मार्टफोन को IFA 2018 में लांच करने जा रहा है. IFA 2018 का आयोजन इस साल जर्मनी के बर्लिन शहर में किया गया है. यह ट्रेड शो 31 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगा. कंपनी ने BlackBerry KEY2 LE का टीजर लांच किया है. ट्रेड शो से ठीक पहले 30 अगस्त को इस फोन को लांच किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन ब्लैकबेरी का मिड सेगमेंट स्मार्टफोन होगा. BlackBerry KEY2 LE का डिजाइन लगभग  KEY 2 जैसा ही है. इस फोन में बी क्वेर्टी (QWERTY) कीबोर्ड और पॉलीकार्बोनेट बॉडी का इस्तेमाल किया गया है.

उम्मीद की जा रही है कि इस फोन के फ्रेम में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया हो. ज्यादातर ब्लैकबेरी फोन के फ्रेम में मेटल का इस्तेमाल किया गया है. इसके कई कलर ऑप्शन की भी संभावना है. प्रोसेसर की बता की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ओक्टा कोर Qualcomm स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है.












BlackBerry Mobile @BBMobile







Almost time for a new introduction.







फोन में डुअल रियर कैमरा है. प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेकेंड्री कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा. फोन का डिस्प्ले 4.5 इंच है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1620 पिक्सल है. डिस्प्ले सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है.




स्मार्टफोन का मेजरमेंट 150.25 x 71.8 x 8.35(LWT) मिलीमीटर है. फोन की  बैटरी 3000 mAh की है. कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4G, VoLTE, 3G, Wi-Fi, Bluetooth और GPS को पूरी तरह सपोर्ट करता है.

पिछले महीने ब्लैकबेरी ने भारतीय बाजार में Evolve और Evolve X स्मार्टफोन लांच किया था. Evolve को 24,990 रुपए में और Evolve X को 34,990 रुपए में लांच किया गया था. ये दोनों फोन ब्लैकबेरी के पहले स्मार्टफोन हैं जिसमें वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर का इस्तेमाल किया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...