Skip to main content

भारी बारिश के बाद गुरुग्राम में लग गया भीषण जाम, सड़कों पर भरा पानी

गुरुग्राम/नई दिल्‍ली : दिल्‍ली-एनसीआर में सोमवार रात और मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश से सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए. दिल्‍ली और गुरुग्राम के अलग-अलग स्‍थानों पर पानी भी भर गया. इससे लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. वहीं गुरुग्राम में मंगलवार को सुबह दिल्‍ली-जयपुर एक्‍सप्रेस वे पर काफी लंबा जाम लग गया.



View image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI







Gurugram: Traffic jam at Delhi-Jaipur Expressway due to waterlogging caused by heavy rainfall in parts of Delhi NCR.







इस दौरान लोगों को दिक्‍कत हुई. यह जाम दोपहर तक लगा हुआ है. सड़कों पर कई-कई फुट ऊपर तक पानी भर जाने से सोहना रोड पर भी जाम लग गया है. बता दें कि अगस्‍त 2016 में भी गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद सड़कों पर बड़ी मात्रा में पानी भर गया था. इससे हजारों लोग प्रभावित हुए थे.







View image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI














मंगलवार को गुरुग्राम के जाम की तस्‍वीरें सामने आईं. इनमें गुरुग्राम के सिग्‍नेचर टावर पर लंबा जाम दिख रहा है. इस लंबे जाम के कारण वाहन के पहिये थम गए. इस जाम के कारण दिल्‍ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से दिल्‍ली आकर नौकरी करने वाले लोगों को खासी दिक्‍कत हो रही है. इसके अलावा दिल्‍ली से गुरुग्राम होकर जयपुर जाने वाले लोग भी इस जाम में जूझ रहे हैं. साथ ही गुरुग्राम के सुभाष चौक इलाके की सड़कों पर घुटने तक पानी भरा हुआ है. वाहनों को इससे गुजरने में परेशानी हो रही है.







View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI







Severe water-logging at Gurugram's Subhash Chowk following heavy rainfall in the area.







राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के उप निदेशक एआरएस सांगवान ने बताया, "देर रात दो बजे हल्की बारिश होनी शुरू हुई, लेकिन सुबह चार बजे तेज बारिश होने लगी, जोकि सुबह छह से आठ बजे के बीच भारी बारिश में बदल गई." सहायक पुलिस आयुक्त हीरा सिंह ने आईएएनएस को बताया कि जलभराव के कारण दिल्ली-जयपुर-मुंबई राजमार्ग पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा, "हमारी टीम परिवहन संचालन को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है."




बता दें कि बारिश के कारण दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. बारिश से दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कई जगहों पर पानी जमा होने से सड़क यातायात पर असर पड़ा है. ट्रैफिक काफी धीमा हो गया है. सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई इलाकों में जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...