Skip to main content

बच्चों को साथ में सुलाने वाले भारतीय मूल के अमेरिकियों का प्रतिशत सबसे अधिक: स्‍टडी


उनमें बिस्तर साझा करने के कारण होने वाली आकस्मिक अनपेक्षित शिशु मौत (एसयूआईडी) की दर सबसे कम है.








बच्चों को साथ में सुलाने वाले भारतीय मूल के अमेरिकियों का प्रतिशत सबसे अधिक: स्‍टडी



आमतौर पर अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, बिस्तर साझा करने को एसयूआईडी में एक उच्च जोखिम कारक मानती है.(प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)













ह्यूस्टन: अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में जातीय समूहों के बीच, बच्चों को साथ में सुलाने वाले भारतीय मूल के अमेरिकियों का प्रतिशत सबसे अधिक है लेकिन उनमें बिस्तर साझा करने के कारण होने वाली आकस्मिक अनपेक्षित शिशु मौत (एसयूआईडी) की दर सबसे कम है. यह जानकारी रटगर्स बायोमेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के अध्ययन में सामने आई है.

आमतौर पर अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, बिस्तर साझा करने को एसयूआईडी में एक उच्च जोखिम कारक मानती है. एसयूआईडी में एक साल तक की उम्र के बच्चों की आकस्मिक मौत, दुर्घटनावश दम घुटना, बिस्तर पर गला दब जाना, बीमारी और अन्य अज्ञात कारण शामिल हैं. शोधकर्ताओं ने इस स्थिति के लिए जिन कारकों को जिम्मेदार माना है उनमें भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों की, बच्चों की तरफ पीठ कर सोने की आदत भी शामिल है.

रटगर्स रॉबर्ट वुड जॉन्सन मेडिकल स्कूल में बाल चिकित्सा की एक प्रोफेसर बारबरा ओस्टफेल्ड ने बताया, ‘‘एसयूआईडी के जोखिम को काफी हद तक बढ़ाने वाले कारकों में धूम्रपान करना, मद्यपान करना और मां की थकान आदि हैं.’’



उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय मूल के अमेरिकी अन्य लोगों की तुलना में कम शराब पीते हैं और धूम्रपान भी कम करते हैं. इसके अलावा बच्चों की देखभाल में दादा-दादी बहुत सक्रिय होते हैं जिसे कारण मां को कम थकान होती है. बिस्तर साझा करने के अलावा, गरीबी भी एसयूआईडी का खतरा बढ़ाती है जबकि भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों की आमदनी अच्छी खासी है.’’

यह अध्ययन न्यूजर्सी पीडियाट्रिक्स पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. अध्ययन के दौरान शोधार्थियों ने न्यूजर्सी में जन्मे, एशियाई भारतीय वंश के 83,000 बच्चों की 15 साल से अधिक अवधि तक मृत्यु दर तथा इस आबादी के सोने के तरीकों पर गौर किया.

परिणामों से पता चला कि एशियाई भारतीय वंश की अमेरिका में जन्मी जिन महिलाओं को सर्वे में शामिल किया गया था उनमें से 97 फीसदी ने बच्चों के लिए पालना का उपयोग किया. जबकि बच्चों के लिए पालने का उपयोग करने वाली विदेशी महिलाओं की संख्या 69 फीसदी थी.






Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...