Skip to main content

डिजिटल पेमेंट का ये है सबसे बढ़िया विकल्प, जानें क्यों है दूसरों से अलग

नई दिल्ली: नई तकनीक में लगातार नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं. डिजिटल पेमेंट भी तकनीक की एक शानदार देन है. इसी क्रम में आज डि़जिटल पेमेंट के ढेरों विकल्प हैं. इनमें इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, बैंक ट्रांसफर मोड, ई वॉलेट और यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) प्रमुख हैं. यूं तो हम डिजिटल पेमेंट के रूप में इन सभी विकल्पों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह ध्यान दिया है कि इन सभी में सबसे आसान और बेहतर कौन सा विकल्प है?

लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, जब इस पर अध्ययन करना शुरू किया गया तो पता चला कि यूपीआई डिजिटल पेमेंट में सबसे बेहतर विकल्प है. बात चाहे पेमेंट की हो, फंड ट्रांसफर की हो या कोई बिल भुगतान की ही क्यों न हो, यूपीआई आपको सबसे अधिक सुविधा प्रदान करता है.

बेनिफिशियरी को जोड़ने का झंझट 
डिजिटल तकनीक से भुगतान से जहन में सबसे पहले यह अहसास होता है कि बिना ज्यादा तामझाम के भुगतान हो जाएगा. कम तामझाम से यहां मतलब है कि कुछ स्टेप में प्रक्रिया पूरी हो जाए और समय भी कम लगे. लेकिन पाया गया कि डिजिटल पेमेंट के किसी भी विकल्प की तुलना में यूपीआई ही सबसे आगे है. नियमित इंटरनेट बैंकिंग से भुगतान के लिए आपको बेनिफिशियरी को जोड़ना होता है. इसमें खुद के अकाउंट के साथ बेनिफिशियरी के बैंक डिटेल एड करने होते हैं. इसमें पूरा नाम, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड आदि. साथ ही इसे एक्टिवेट होने में थोड़ा समय भी लगता है.

उदाहरण के लिए जैसे आपको किसी दुकानदार या मर्चेंट को इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करना है तो आपको इसके लिए कई स्टेप को फॉलो करने होते हैं. मसलन, लॉग इन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड डालने होते हैं. अंत में आपको ओटीपी नंबर भी उपलब्ध कराना होता है. इस तरह, जब आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल भुगतान के लिए करते हैं तो कार्ड की पूरी डिटेल भरनी होती है. मसलन कार्ड होल्डर का पूरा नाम, कार्ड नंबर और कार्ड की एक्सपाइरी डेट आदि भरने होते हैं.

यूपीआई में बेनिफिशियरी को एड करने की जरूरत नहीं
यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई से भुगतान करना बहुत आसान है और कम समय खर्च करने वाला प्लेटफॉर्म है. यूपीआई में फंड ट्रांसफर करने पर बेनिफिशियरी को एड करने की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें आपको सिर्फ यूपीआई आईडी उपलब्ध करानी होती है. इससे यूपीआई एप पर पेमेंट की रिक्वेस्ट चली जाती है और महज यूपीआई पिन से आप लॉग इन कर पेमेंट अप्रूव कर सकते हैं. खास बात यह है कि अगर पैसे पाने वाला यूपीआई एप पर एक्टिव नहीं भी है, तब भी आप सिर्फ उसका अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड जानकर पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं.

ई-वॉलेट में केवाईसी का झंझट
आप कह सकते हैं कि कई ई-वॉलेट भी तो क्विक ट्रांसफर का विकल्प देते हैं फिर यूपीआई को मैं क्यों सबसे बेहतर मान लूं. लेकिन आपको बता दें यूपीआई एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर करता है. इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि ई-वॉलेट भी यह सुविधा देते हैं, लेकिन इसके लिए पहले आपको एप डाउनलोड करना होता है और फिर इसके लिए केवाईसी भी करनी होती है. लेकिन यूपीआई के साथ ऐसा बार-बार नहीं होता है. यूपीआई में अतिरिक्त केवाईसी नहीं करानी होती है. इसमें ट्रांसफर के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं है. इस प्रकार डिजिटल पेमेंट के रूप में मौजूदा सभी विकल्पों में यूपीआई सबसे बेहतर है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...