Skip to main content

विमान में बिगड़ी भारतीय की तबीयत, लाहौर में विमान उतरने के बाद भी पाकिस्‍तान ने इलाज से किया इनकार

नई दिल्‍ली : पाकिस्‍तान ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला काम किया है. उसने अपने यहां एक भारतीय मरीज को इलाज देने से साफ मना कर दिया. दरअसल यहां तुर्की एयरलाइंस के एक विमान में सफर कर रहे भारतीय युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके चलते फ्लाइट को लाहौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

दैनिक भास्‍‍कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक पाकिस्‍तान ने वहां उसे इलाज देने और अस्‍पताल में भर्ती कराने से इनकार दिया गया. करीब सात घंटे बाद जब विमान दिल्‍ली पहुंचा तो उस युवक को इलाज मिल सका. सह यात्री ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से ट्वीट करके की है.

दरअसल तुर्की एयरलाइंस के इस विमान में बीमार हुआ विपिन नाम का यह युवक गुरुग्राम की एक बीमा कंपनी में काम करता है. वह उसमें सेल्‍स मैनेजर है. उनकी कंपनी ने अपने 70-80 कर्मचारियों को तीन दिन के पर्यटन टूर पर तुर्की भेजा था. इसी में विपिन और उनके साथी पंकज मेहता भी गए थे.



इस दौरान क्रू मेंबरों से मदद मांगी. उस समय फ्लाइट में मौजूद एक भारतीय डॉक्‍टर ने उसकी मदद की और उसे संभाला. हालांकि पायलट ने तत्‍परता दिखाते हुए विमान को देर रात 01:30 बजे लाहौर एयरपोर्ट पर उतारा. विमान की इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद पाकिस्‍तानी डॉक्‍टर तुरंत मौके पर पहुंच गए. विपिन की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्‍टरों ने उसे अस्‍पताल में भर्ती कराने की सलाह दी.

ऐसे में पायलट ने पाकिस्‍तान के संबंधित अफसरों से बातचीत की. लेकिन उसे बात करने के बाद भी डॉक्‍टरों ने विपिन की गंभीर हालत पर ध्‍यान नहीं दिया और उसे अस्‍पताल में भर्ती करने से मना कर दिया. इसमें करीब तीन घंटे बर्बाद हो गए.

इस घटना के बाद पायलट को घोषणा करनी पड़ी कि भारत से खराब रिश्‍तों के कारण पाकिस्‍तान की सरकार और इमीग्रेशन विभाग ने मरीज को इलाज देने से मना कर दिया. इसके बाद सुबह करीब 04:30 बजे पायलट ने दिल्‍ली के लिए उड़ान भरने का फैसला किया. सुबह करीब 08:30 बजे वह विमान को लेकर दिल्‍ली पहुंचा. इसके बाद उसे वेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. वहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...