Skip to main content

2 से 3 लाख में शुरू करें ये 5 बिजनेस, 80% तक फंड और सब्सिडी देगी मोदी सरकार

नई दिल्‍ली: अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और आपके पास फंड की कमी है तो यह खबर आपके लिए है. आप अगर 2 से 3 लाख रुपए तक के निवेश वाले कारोबार की शुरुआत करते हैं तो मोदी सरकार आपकी मदद करेगी. दरअसल, मोदी सरकार अपनी मुद्रा योजना के तहत छोटे कारोबारियों को लोन मुहैया कराती है. ऐसे में 75-80 फीसदी तक कारोबार शुरू करने के लिए लोन देती है. इस स्कीम के तहत आप भी अपना कारोबार शुरू करके कमाई कर सकते हैं. यह बिजनेस कोई मुश्किल नहीं है. जिन्‍हें शुरू करने के लिए आपके पास 2 से 3 लाख रुपए होने चाहिए.

1. शुरू करें पापड़ मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
मुद्रा स्‍कीम के तहत आप पापड़ बनाने का काम भी शुरू कर सकते हैं.
कितना चाहिए निवेश: 2.05 लाख रुपए के शुरुआती निवेश से यह कारोबार शुरू हो सकता है.
कितना मिलेगा लोन: पापड़ यूनिट के लिए 8.18 लाख रुपए का लोन मिल सकता है.
सब्सिडी का भी फायदा: पापड़ यूनिट के लिए आपको सरकार की आंत्रप्रेन्‍योर सपोर्ट स्‍कीम के तहत 1.91 लाख रुपए की सब्सिडी भी मिलेगी.

2. शुरू करें लाइट इंजीनियरिंग यूनिट
मुद्रा स्कीम के तहत आप लाइट इंजीनियरिंग (जैसे-नट, बोल्‍ट, वाशर या कील आदि) की मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट शुरू कर सकते हैं.
कितना चाहिए निवेश: इस यूनिट को लगाने के लिए आपको 1.88 लाख रुपए की जरूरत पड़ेगी.
कितना मिलेगा लोन: मुद्रा स्‍कीम के तहत बैंक आपको 2.21 लाख रुपए टर्म लोन और 2.30 लाख रुपए वर्किंग कैपिटल के रूप में लोन देगा.
कितना होगा फायदा: एक महीने में करीब 2500 किलोग्राम नट-बोल्‍ट बना सकेंगे. साल भर में खर्च निकालकर करीब 2 लाख रुपए का मुनाफा हो सकता है.

ये भी रोचक लगेगा: मुनाफे वाले हैं ये बिजनेस, शुरू करने के लिए नहीं चाहिए ज्यादा पैसा, कमाई भी जबरदस्त

3. करी एंड राइस पाउडर का बिजनेस
भारत में करी एवं राइस पाउडर की डिमांड बढ़ती जा रही है. ऐसे में आप भी यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं.
कितना चाहिए निवेश: इस बिजनेस के लिए आपको शुरुआती निवेश 1.66 लाख रुपए चाहिए होंगे.
कितना मिलेगा लोन: मुद्रा योजना के तहत आपको बैंक से 3.32 लाख रुपए का टर्म लोन और 1.68 लाख रुपए का वर्किंग कैपिटल लोन मिल जाएगा.
क्या मिलेगा फायदा: इस बिजनेस शुरू करने का फायदा यह है कि इसके लिए आपको किसी अनुभव की जरूरत नहीं होगी. इसका नुस्‍खा मुद्रा बैंक की वेबसाइट पर प्रोजेक्‍ट प्रोफाइल में बताया गया है.

4. वुडन फर्नीचर का बिजनेस करें
अगर आप वुडन फर्नीचर का कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी मोदी सरकार की योजना आपकी मदद करेगी.
कितना चाहिए निवेश: इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपके पास करीब 1.85 लाख रुपए होने चाहिए.
कितना मिलेगा लोन: मुद्रा स्‍कीम के तहत आपको बैंक से कंपोजिट लोन के तहत लगभग 7.48 लाख रुपए का लोन मिल सकता है. इसमें आप फिक्स्ड कैपिटल के तौर पर 3.65 लाख रुपए और तीन माह के वर्किंग कैपिटल के लिए 5.70 लाख रुपए की जरूरत पड़ेगी.
कितना मिलेगा फायदा: इस कारोबार को शुरू करने के बाद से ही मुनाफा मिलना शुरू हो जाएगा. सारे खर्च निकालकर आपको 60 हजार से 1 लाख रुपए का फायदा हो सकता है.

ये भी रोचक लगेगा: रेलवे के साथ जुड़कर शुरू करें अपना बिजनेस, पहले दिन से होगी कमाई

5. शुरू करें कंप्‍यूटर असेंबलिंग बिजनेस
अगर आप कम्प्यूटर से जुड़ा कारोबार करना चाहते हैं तो कंप्‍यूटर असेंबलिंग का काम कर सकते हैं.
कितना चाहिए निवेश: इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको 2.70 लाख रुपए के शुरुआती निवेश की जरूरत पड़ेगी.
कितना मिलेगा लोन: बैंक से आपको 6.29 लाख रुपए का लोन मिल सकता है.
कितना होगा फायदा: साल भर में 630 यूनिट बनाते हैं और उन्‍हें उन्हें बेचकर करीब 3 लाख रुपए तक का मुनाफा हो सकता है. इसके लिए एक निर्धारित कीमत तय करनी होगी.

सस्ता मिलता है मुद्रा लोन
कारोबार शुरू करने की इच्छा रखने वाले लोग मुद्रा स्कीम के तहत लोन अप्लाई कर सकते हैं. यह लोन आपको किसी भी राष्ट्रीयकृत या प्राइवेट बैंक से मिल जाएगा. दरअसल, मुद्रा बैंक की अपनी कोई ब्रांच नहीं है. इसलिए मुद्रा लोन के लिए सरकारी और प्राइवेट बैंक के माध्यम से ही लोन मिलेगा. इस लोन की खासियत है कि यह लोन दूसरे लोन के मुकाबले 1-2 फीसदी सस्‍ता मिलता है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...