Skip to main content

मेरी हत्या की थी साजिश, हाईकोर्ट के जज करें हमले की जांच : स्वामी अग्निवेश

रांची : झारखंड के पाकुड़ में हुए हमले के बाद रांची पहुंचे स्वामी अग्निवेश ने पुलिस की कार्रवाई पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमले के आरोपी को गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद छोड़ देना ड्रामा लगता है. उन्होंने रांची हाइकोर्ट के रिटायर्ड या वर्तमान जज से मामले की जांच कराने की मांग की है.

स्वामी अग्निवेश ने रांची में कहा कि यह जानलेवा हमला था. मेरी हत्या भी हो सकती थी. उन्होंने खुद पर हुए हमले को सोची समझी साजिश का हिस्सा बताया. झारखंड के डीआईजी के द्वारा दिए गए जांच के आदेश पर भी संदेह व्यक्त किया.






ANI @ANI





Those arrested were allowed to walk free after few hours, this seems to be a drama. Inquiry ordered by DIG also seems fake. I demand an inquiry by a retired or sitting judge of Ranchi HC. This was an attempt to murder, I could've been murdered. This was pre-planned:Swami Agnivesh pic.twitter.com/c0Y20x1qZB








रघुवर सरकार के मंत्री ने अग्निवेश को बताया फ्रॉड
इससे पहली रघुवर सरकार में नगर विकास और परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने भी स्वामी अग्निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने अग्निवेश को फ्रॉड करार दिया है. सीपी सिंह ने रांची में मीडिया से बात करते हुए कहा कि अग्निवेश विदेशी चंदे पर जीने वाले व्यक्ति हैं. भगवा वस्त्र की आड़ में वह आम भारतीयों को धोखा दे रहे हैं.

पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया FIR
पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अग्निवेश के साथ हुई मारपीट को लेकर नगर थाना में प्राथमिक दर्ज की गई है. पाकुड़ के एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. वहीं, दूसरी तरफ अग्निवेश रांची पहुंच चुके हैं. उन्हें राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा मुहैया कराई गई है.

जांच के लिए एसआईटी का गठन
राज्य सरकार ने स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. ज्ञात हो कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट का आरोप है. इससे पहले राज्य पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकुड़ के एसपी से रिपोर्ट मांगी है. राज्य पुलिस प्रवक्ता एडीजी अभियान आरके मल्लिक ने बताया था कि मामले में दोषी लोगों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

इस पूरे मामले पर पाकुड़ के एसपी शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल का कहना है कि अग्निवेश के कार्यक्रम को लेकर किसी भी तरह की सूचना जिला प्रशासन और जिला पुलिस के पास नहीं थी. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके दौरे को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी. मामले की जांच चल रही है. आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...