Skip to main content

VIDEO: 67 की उम्र में PM नरेंद्र मोदी ने फिटनेस का दिया लाजवाब सबूत

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की ओर से सोशल मीडिया पर शुरू किए गए फिटनेस चैलेंज कैंपेन में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो गए हैं. 67 वर्षीय पीएम नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो शेयर कर अपनी फिटनेस से दुनिया को रूबरू कराया है. दरअसल, क्रिकेटर विराट कोहली ने इस फिटनेस कैंपेन में शामिल होते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को चैलेंज किया था, जिसे उन्होंने स्वीकारते हुए यह वीडियो शेयर किया है.

वीडियो में पीएम मोदी योग करते दिख रहे हैं. वह पत्थरों पर चलते हुए दिख रहे हैं, पानी में चलते दिख रहे हैं. अलग-अलग तरह से घास पर चलते दिख रहे हैं. बिल्कुल सटीक तरीके से योग के अनुलोम-विलोम और कपाल भाति स्टेप को करते दिख रहे हैं.
















Narendra Modi @narendramodi




Here are moments from my morning exercises. Apart from Yoga, I walk on a track inspired by the Panchtatvas or 5 elements of nature - Prithvi, Jal, Agni, Vayu, Aakash. This is extremely refreshing and rejuvenating. I also practice
breathing exercises.













Narendra Modi @narendramodi




I am delighted to nominate the following for the :

Karnataka’s CM Shri @hd_kumaraswamy.

India’s pride and among the highest medal winners for India in the 2018 CWG, @manikabatra_TT.

The entire fraternity of brave IPS officers, especially those above 40.







इस वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा को इस कैंपेन में शामिल होने का चैलेंज दिया है. इसके अलावा उन्होंने #FitnessChallenge के साथ 40 साल से ज्यादा उम्र के IPS ऑफिसरों को भी फिटनेस चैलेंज दिया है. पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व योग दिवस को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास के एनिमेटेड वीडियो शेयर किए थे.
















Narendra Modi @narendramodi 


























Narendra Modi @narendramodi




आज मैं ‘ध्यान’ पर एक वीडियो शेयर कर रहा हूं। नियमित ध्यान करने के बहुत सारे लाभ हैं।







मालूम हो कि पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा योग का प्रचार-प्रसार करते रहते हैं. उन्हीं की कोशिश से दुनियाभर में विश्व योग दिवस मनाया जाने लगा है. विश्व योग दिवस पर पीएम मोदी योगाभ्यास का बड़े स्तर पर आयोजन करवाते हैं. इसके साथ ही वे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के हर एपिसोड में देशभर के लोगों से योग करने की अपील करते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...