Skip to main content

गर्मियों को चिल बनाएंगे घर में बने ये शानदार Shakes

गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक की बजाय घर में बनाए हुए शेक पीना ना सिर्फ सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि ये मूड को भी लाइट करता है.

[caption id="attachment_1690" align="alignnone" width="808"] जून का महीना अभी शुरू भी नहीं हुआ है और पूरे देश में प्रचंड गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. गर्मियों में खाना खाने को तो किसी का भी मन नहीं करता है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए हर कोई तैयार रहता है. कोल्ड ड्रिंक जितना आपको कुछ पल के लिए सुकून तो देती है पर सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है.[/caption]

[caption id="attachment_1691" align="alignnone" width="802"] गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक की बजाय अगर कुछ ठंडा पीने का मन किया जाए तो क्या ऑब्शन है कई बार मन ये सवाल आता है. तो सोचना क्या है गर्मी में कोल्ड ड्रिंक की जगह मिल्क शेक बनाइए. अलग-अलग फलों के साथ बनाया जाने वाला मिल्क शेक ना सिर्फ हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है बल्कि टेस्टी भी होता है. इस शेक को पीने के कोई नुकसान भी नहीं होते हैं. (फोटो साभारः ट्विटर/@wowrarespawns)[/caption]

[caption id="attachment_1692" align="alignnone" width="804"]
शाही शेक : इस शेक को बनाने के लिए आप एक ताजा पाइप एप्पल के जूस में नींबू का रस, संतरे का रस और चीनी डालकर मिक्स कर लीजिए. अब इसमें ठंडा दूध और थोड़े से आइस क्यूब डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लीजिए. ये ड्रिंक सर्व करने के लिए तैयार हैं. आप चाहे तो इस ड्रिंक के ऊपर थोड़ी सी आइसक्रीम और सूखे मेवे डाल सकती हैं.[/caption]

[caption id="attachment_1693" align="alignnone" width="809"] खरबूजे का मिल्क शेक : छोटे टुकड़ों में खरबूजे को काटकर इसका अच्छे से पेस्ट बना लीजिए. अब इस पेस्ट में ठंडा दूध और चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. यह शेक अब सर्व करने के लिए तैयार हैं. सर्व करते समय इसको थोड़ा सा सजाने के लिए आप खरबूजे की थोड़ी स्लाइज काटकर डाल सकते हैं.[/caption]

[caption id="attachment_1694" align="alignnone" width="808"] फ्रैश फ्रूट्स मॉकटेल : केला, आम, तरबूज, सेब और कई फलों को एक साथ मिक्स कर लीजिए और फिर इसमें चीनी और कुटी हुई बर्फ डालिए. इसको अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और अदरक डालें. ये शेक सर्व करने के लिए रेडी हैं, अगर आप चाहे तो सर्विंग के समय ग्लास पर किसी भी फ्रूट के छोटे-छोटे टुकड़े और ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं.[/caption]

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...