Skip to main content

Paytm के साथ जुड़कर शुरू करें अपना बिजनेस, लाखों में हो सकती है कमाई

नई दिल्ली: पेटीएम के जरिये आप खरीदारी ही नहीं, अच्‍छी कमाई भी कर सकते हैं. ऐसे समय में अगर आप भी पेटीएम के साथ जुड़ना चाहते हैं तो यह सही वक्त है. इससे अच्छी कमाई के साथ अपना बिजनेस शुरू कर सकेंगे. आइये आपको बताते हैं पेटीएम का बिजनेस पार्टनर कैसे बना जाता है. इन दिनों वह अपना बिजनेस पार्टनर बनाकर युवाओं को कमाई का अवसर दे रहा है. इसके अलावा आप नए बिजनेस से लेकर पुराने बिजनेस सभी को पेटीएम की मदद से आगे बढ़ा सकते हैं.

मिलेगा आकर्षक कमीशन
पेटीएम ने अपना पेमेंट बैंक शुरू किया है और पेटीएम पेमेंट बैंक द्वारा अपने कस्‍टमर्स तक पहुंचने के लिए देशभर में एजेंट बना रहा है. इन्‍हें पेटीएम पेमेंट बैंक 'बीसी' एजेंट कहा जाता है. ये एजेंट पेटीएम प्रोडक्‍ट्स को बेचेंगे और बदले में उन्‍हें पेटीएम द्वारा आकर्षक कमीशन दिया जाता है.

पेटीएम पर बने seller
अगर आप पेटीएम के साथ बिजनेस करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पेटीएम का seller बनना होगा. पेटीएम की पेटीएम मॉल के नाम से ऑनलाइन शॉपिंग शुरू की थी. आप पेटीएम मॉल के seller बनते हैं तो आप भी अच्‍छी खासी कमाई कर सकते हैं. पेटीएम की पहुंच लगभग 8 करोड़ लोगों तक है. अगर आप पेटीएम के जुड़ जाते हैं तो आपके प्रोडक्ट इन 8 करोड़ यूजर्स तक पहुंच सकते हैं.

फ्री में शुरू होगा बिजनेस
पेटीएम के seller बनने के लिए आपको कोई निवेश नहीं करना होगा. पेटीएम इसकी एवज में आपसे कोई चार्ज नहीं लेता. आपको बस पेटीएम की ऐप या वेबसाइट पर साइन अप करना है और अपने प्रोडक्‍ट या सर्विस की केटलॉग अपलोड करना है. इसके बाद आप भी अपने प्रोडक्ट की बिक्री शुरू कर सकते हैं.

पेटीएम का एजेंट बनिए
कुछ समय पहले ही पेटीएम ने अपना पेमेंट बैंक शुरू किया था. इसके बाद से कस्टमर्स तक अपनी पहुंच बनाने के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक देशभर में एजेंट बना रहा है. इन पेटीएम एजेंट्स को पेमेंट बैंक बीसी एजेंट का नाम दिया गया है. इन एजेंट्स का काम पेटीएम प्रोडक्‍ट्स को बचना होगा. इसके बदले पेटीएम से आकर्षक कमीशन दिया जाएगा. इससे भी आपकी अच्छी कमाई हो सकती है.

ऐसे बन सकते हैं एजेंट
आपको एजेंट बनने के लिए कोई बड़ा निवेश नहीं करना है. इस काम के लिए बस कुछ कैश और एंड्रायड स्‍मार्ट फोन, बायोमेट्रिक डिवाइस चाहिए. उससे आप एजेंट बनकर पेटीएम के लिए काम शुरू कर सकते हैं. पेटीएम एजेंट बनने की पूरी जानकारी के लिए आप इस लिंक https://paytm.com/offer/bc-faqs/ पर क्लिक कर जानकारी जुटा सकते हैं.

ऐसे बन सकते हैं पार्टनर
अगर आप पेटीएम के पार्टनर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस लिंक https://paytm.com/about-us/partner-with-us-2/ पर क्लिक करके अपनी इन्‍फॉर्मेशन शेयर करनी होगी. इसके बाद रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा. बस फिर आप पार्टनर बनकर भी काम कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...