Skip to main content

किसानों से मिले पीएम मोदी, खरीफ की फसलों पर डेढ़ गुना MSP देने का ऐलान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि अधिसूचित खरीफ फसलों के लिए लागत का डेढ़गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि गन्ना पेराई सत्र 2018-18 (अक्टूबर-सितंबर) के लिए गन्ने के लाभकारी मूल्य (एफआरपी) की घोषणा अगले दो सप्ताहों में की जाएगी और एफआरपी में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी की जाएगी.

मोदी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र और कर्नाटक से आए 140 किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की अगली बैठक में खरीफ फसलों का एमएसपी डेढ़गुना करने को मंजूरी प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आमदनी दोगुनी करने में बड़ी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार उन किसानों को प्रोत्साहन प्रदान करेगी जिनके गन्ने में रस की रिकवरी 9.5 फीसदी से अधिक होगी.

पिछले दस दिन में पीएम मोदी की किसानों के साथ दूसरी बैठक है. चुनावी साल में सरकार कृषि क्षेत्र के संकट को दूर करने का प्रयास कर रही है और उसने चीनी क्षेत्र के लिए 8,500 करोड़ रुपये के पैकेज सहित कई घोषणाएं की हैं.

प्रधानमंत्री ने किसानों को सरकार द्वारा गन्ना उत्पादकों के बकाये का भुगतान करने के लिए सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किए गए नीतिगत उपायों से पिछले सात से 10 दिनों में ही किसानों को 4,000 करोड़ रुपये के करीब के बकाये का भुगतान किया जा चुका है.

प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर किसानों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें बताया कि राज्य सरकारों को गन्ने के बकाये का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है. मोदी ने किसानों से कृषि अवशेष का समझदारीपूर्वक पोषक तत्व के रूप में इस्तेमाल करने का आग्रह किया जिससे रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी करके 2022 तक 10 फीसदी अतिरिक्त आय बढ़ाई जा सकती है.

किसानों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और चीनी पर आयात शुल्क 50 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी करने और गन्ने के एफआरपी में 5.50 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों के खाते में सीधे भुगतान करने समेत केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए अन्य कदमों की सराहना की.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...