Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
विस्फोट की गूंज दिल्ली तक पहुंचाना चाहते थे आतंकी, CRPF ने आतंकियों की बड़ी साजिश को
किया नाकाम
नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे हमलों के बीच आतंकी संगठन अब घाटी में एक बड़े हमले की फिरांक में लगे हैं. आतंकी एक ऐसा धमाका करना चाहते हैं, जिसमें धमाका जम्मू-कश्मीर में हो और उसकी गूंज दिल्ली में सत्ता के गलियारे तक पहुंच सके. आतंकियों के इन नापाक इरादों में IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट के जरिए सुरक्षाबलों के पूरे काफिले को उड़ाना भी शामिल है. आतंकियों ने बुधवार को अपने इस मंसूबों को पूरा करने के लिए एक षणयंत्र भी रचा. गनीमत रही कि आतंकियों के इस षणयंत्र के बाबत CRPF को समय रहते पता लग गया. जिसके बाद CRPF और J&K पुलिस की टीम को आतंकियों के मंसूबों को विफल करने में ज्यादा देर नहीं लगी. सूत्रों की माने तो आतंकियों के मंसूबों को विफल करने में CRPF अगर थोड़ा सा भी देर कर देती, आतंकी दर्जनों जवानों की जान लेने में सफल हो जाते.
आवंतीपुर रोड पर बिछाया था कई किलो विस्फोटक सुरक्षाबल के सूत्रों के अनुसार आतंकियों को पता है कि बाहू त्राल के आवंतिपुरा रोड से लगातार सुरक्षाबलों के काफिलों का आवागमन बना रहता है. सुरक्षाबलों के इन काफिलों को अपना निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने बाहूत्राल की इस रोड पर IED ब्लास्ट करने की साजिश रची. साजिश के तहत आतंकियों ने अवंतीपुरा रोड को काजीगुंड रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले लिंक रोड पर IED लगा दिया. यह IED करीब पांच किलो विस्फोटक से बना था. आतंकियों को पता था कि CRPF के वाहन पीकेट पार्टियों को लेकर वहीं से गुजरती हैं. आतंकियों का मंसूबा गाड़ी में मौजूद CRPF की पीकेट पार्टियों को एक साथ उठाना था. गनीमत रही कि CRPF की 185वीं बटालियन की फुट पेट्रोलिंग टीम को इस IED के बारे में पता चल गया. जिसके बाद CRPF के अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी J&K पुलिस के साथ साझा की. CRPF और J&K पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इस IED को डिएक्टिवेट कर नष्ट कर दिया.
आतंकियों ने सड़क के किराने पत्थर के ठेर से IED को छिपा रखा था.
सड़क किनारे पड़े ग्लास पर लगी ठोकर से मिला सुराग सुरक्षाबल से जुड़े सूत्रों के अनुसार CRPF की फुट पेट्रोलिंग टीम इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान एक जवान ने सड़क के किनारे पड़े एक ग्लास को पैर से ठोकर मारी. ग्लास के हटते ही CRPFके जवान को तार नजर आया. CRPF की फुट पेट्रोलिंग टीम ने जब पूरा मुआयना किया तो पता चला कि आतंकियों ने सड़क के किराने पत्थर के ठेर से IED को छिपा रखा था. इसी IED से इस तार को जोड़ा गया था. CRPF की फुट पेट्रोलिंग टीम ने तत्काल इसकी जानकारी बम डिस्पोजल स्क्वायड को दी. मौके पर पहुंचे बम डिस्पोटल स्क्वायड ने IED को निष्क्रिय किया. जांच में पता चला कि IED को बनाने के लिए यूरिया का इस्तेमाल किया गया था. IED को बनाने में इस्तेमाल किए गए सामान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे स्थानीय आतंकियों ने ही तैयार किया है.
आतंकियों की तलाश में जुटे सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सुरक्षाबल से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार अवंतिपुरा रोड पर लगातार वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. इतने कम समय में IED लगाकर आतंकी बहुत दूर नहीं जा सकते हैं. वहीं आतंकी अपनी जाल में फंसने वाले सुरक्षाबलों के वाहन को देखने के इरादे से आसपास हो सकते हैं. इन्हीं संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए CRPF और J&K पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
[…] […]
ReplyDelete