Skip to main content

केंद्र ने 'ब्लड बैंक' का नाम बदलने का किया प्रस्ताव, ये लोग कर सकते हैं रक्तदान

ड्रग्स टेकनिकल एडवाइजरी बोर्ड द्वारा हाल ही में मंजूरी दिए गए प्रस्तावित नियमों के मुताबिक ‘ब्लड सेंटर’ (रक्त केंद्र) किसी संगठन या संस्थान में अधिकृत परिसर होगा.


नई दिल्ली: केंद्र ने ‘ब्लड बैंक’ का नाम बदल कर ‘ब्लड सेंटर’ करने का प्रस्ताव किया है. ड्रग्स टेकनिकल एडवाइजरी बोर्ड द्वारा हाल ही में मंजूरी दिए गए प्रस्तावित नियमों के मुताबिक ‘ब्लड सेंटर’ (रक्त केंद्र) किसी संगठन या संस्थान में अधिकृत परिसर होगा. केंद्र ने रक्त दान नियमों को कारगर करने के लिए 103 शर्त निर्धारित की है. रक्त दान करने वालों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकत उम्र 65 वर्ष हो. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित नियमों के मुताबिक शिशु को जन्म देने के बाद एक साल तक, गर्भपात के बाद छह महीने तक, स्तनपान कराने और मासिक चक्र के दौरान महिलाएं रक्तदान नहीं कर सकती हैं.

मसौदा नियम कैदियों के रक्त दान करने पर रोक लगाता है. यह उन लोगों के भी रक्तदान पर रोक लगाता है, जो ऐसे इलाकों के निवासी हैं या जिन्होंने उन इलाकों की यात्रा की है जहां रक्त चढ़ाने से होने वाले रोगों का संक्रमण होने के जोखिम हैं. नियमों के तहत मामूली सर्जरी के बाद छह महीने तक और बड़ी सर्जरी के बाद साल भर तक रक्त दान को टालने की सिफारिश की गई है. साथ ही, मलेरिया से उबरने के बाद तीन महीने तक कोई व्यक्ति रक्त दान नहीं कर सकता. डेंगू और चिकुनगुनिया से उबरने के बाद छह महीने तक और जीका विषाणु के संक्रमण से उबरने के चार महीने बाद तक कोई व्यक्ति रक्त दान नहीं कर सकता.

रक्तदान करने के हैं कई बड़े फायदे
ब्लड डोनेशन हर साल लाखों लोगों की ज़िंदगी बचाता है. ये थैलेसीमिया जैसी जानलेवा बीमारी के मरीज़ों की ज़िंदगी के दिनों को सही दवाओं और सर्जरी के साथ बढ़ाने में मदद करता है. इसका मां और शिशु के स्वास्थ्य में भी बड़ा योगदान है. ये बात जानना जरूरी है कि इंसान का खून बनाया नहीं जा सकता, जो लोग इसे डोनेट करते हैं केवल वही इसका स्रोत होते हैं. इसीलिए जरूरी है कि लोग ब्लड डोनेट करें.

हम सभी जानते हैं कि ब्लड डोनेशन या रक्तदान कई लोगों का जीवन बचा सकता है. लेकिन शायद ही आप ये भी जानते होंगे कि ब्लड डोनर को भी इसके कई फायदे होते हैं. नॉयडा के जेपी अस्पताल के ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन मेडिसन के एक्जीक्यूटिव कंसल्टेंट डॉक्टर प्रशांत पांडे ने हमें ऐसे 4 कारण बताए जिससे ब्लड डोनर को फायदा होता है.

दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है
ये बात ज्यादा लोगों को नहीं मालूम कि नियमित रूप से ब्लड डोनेशन करने से आयरन लेवल ठीक बना रहता है. शरीर में आयरन बढ़ जाए तो ऑक्सीडेटिव डैमेज होता है, जिससे टिशू डैमेज होता है. ब्लड डोनेट करने से न सिर्फ शरीर में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है बल्कि ये दिल की बीमारियों से भी बचाव करता है. ये वक्त से एजिंग होने, स्ट्रोक आने और हार्ट अटैक से बचाव करता है.

लीवर की बीमारियों और कैंसर का जोखिम कम
नॉयडा के जेपी अस्पताल के ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन मेडिसन के असोसिएट कंसल्टेंट डॉक्टर नितिन अग्रवाल के अनुसार, हालांकि ऐसा कोई अध्ययन नहीं है जो ये दावा करता हो कि ब्लड डोनेट करने से लीवर की बीमारियों और कैंसर का जोखिम कम होता है, लेकिन ये देखा गया है कि ब्लड डोनेट करने से लीवर पर अच्छा असर पड़ता है. लीवर का कार्य आयरन मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करता है. ब्लड डोनेशन से शरीर में आयरन की मात्रा सही बनी रहती है और लीवर डैमेज होने से बचता है. साथ ही, आयरन की अधिकता से लीवर टिशू का ऑक्सीडेशन होता है, जिससे वो डैमेज हो सकता है और आगे चलकर कैंसर बन सकता है. इसलिए नियमित रूप से ब्लड डोनेट करने से लीवर कैंसर का जोखिम भी कम होता है.

वजन घटाने में मदद करे
आप एक बार ब्लड डोनेट करके 650-700 किलो कैलोरी घटा सकते हैं. क्योंकि वजन का लेना देना कैलोरी से होता है, और कैलोरी घटेगी तो वज़न भी घटेगा. हालांकि ब्लड डोनेट 3 महीने में एक बार ही करना चाहिए, यही सुरक्षित तरीका है.

मानसिक संतुष्टि
इसमें कोई दो राय नहीं है कि ब्लड डोनेट करने पर जो अहसास होता है, वो बहुत ख़ास होता है. क्योंकि इंसान के ब्लड का कोई विकल्प नहीं होता, इसलिए ये काम बहुत अहम हो जाता है कि लोग ब्लड डोनेट करें, ताकि ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए वो काम आ जाए. जब भी आप ब्लड डोनेट करते हैं, वो 3-4 अलग-अलग मरीज़ के काम आ जाता है, जो कि खुशी और संतुष्टि का भाव देता है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...