Skip to main content

इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान

 



1 / 12




हरियाणा STF ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले माफिया लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर संपत नेहरा को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब शूटर से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस ने बताया कि संपत नेहरा ने सलमान खान की हत्या की काफी तैयारियां कर ली थीं.






 



  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    2 / 12




    पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय शूटर संपत नेहरा काफी समय से सलमान की गतिविधि‍यों पर नजर रखे हुए था. ये गैंगस्टर सलमान को मारने की प्लानिंग के मुताबिक मुंबई में सलमान की दिनचर्या और उनके बॉडीगार्ड्स के बारे में भी जानकारी जुटा चुका था.









  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    3 / 12




    पुलिस ने बताया कि संपत नेहरा ने 2 दिन तक मुंबई में रहकर सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की. सलमान अपने घर की जिस गैलरी में खड़े होकर अपने फैंस से इंटरैक्ट करते हैं, उसकी फोटो भी खींची थी.









  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    4 / 12




    दरअसल संपत उस गैलरी और जहां उनके फैंस उन्हें देखने के लिए खड़े होते हैं, उसके बीच की दूरी नाप रहा था कि जब सलमान उस गैलरी में खड़े हों तो उनकी हत्या के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया जा सकता है.









  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    5 / 12




    पुलिस ने बताया कि संपत विदेशी मोबाइल नम्बर्स का इस्तेमाल कर रहा था. कभी इंग्लैंड का नम्बर तो कभी तुर्की का नम्बर. इसी वजह से पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी. संपत नेहरा के खि‍लाफ हत्या, अपहरण और सुपारी लेकर हत्या करने के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.









  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    6 / 12




    बता दें कि संपत नेहरा दो लाख का इनामी बदमाश है और हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में दो दर्जन से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है. सलमान को मारने के बाद नेहरा की योजना विदेश भागने की थी.









  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    7 / 12




    बता दें कि इसी साल जनवरी में अंतर राज्य गिरोह के सरगना लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. लॉरेंस बिश्नोई ने मीडिया से बात करते हुए खुलेआम सलमान खान की हत्या की धमकी दी थी.









  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    8 / 12




    मीडिया से बात करते हुए उसने कहा कि वैसे तो मैं छात्र नेता हूं. पुलिस का तो काम है आरोप लगाना, लेकिन अब हम जो करेंगे कुछ खुलकर करेंगे. सलमान खान को जब हम जोधपुर में मारेंगे, तब इन्हें पता चलेगा.









  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    9 / 12




    गौरतलब है कि सम्पत नेहरा उसी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है जो इस साल जनवरी में सलमान खान को काला हिरण मामले में जान से मारने की धमकी दे चुका है. लारेंस बिश्नोई गैंग एक खतरनाक गिरोह है. यह गैंग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है, खासकर फेसबुक और वॉट्सऐप पर.








  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    10 / 12




    दरअसल लॉरेंस बिश्नोई जोधपुर के उसी बिश्नोई समाज से आता है जो सलमान के खिलाफ काले हिरणों का केस लड़ रहा है. बिश्नोई समाज काले हिरणों को पूज्य मानता है और उनके शिकार के चलते सलमान से नाराज चल रहा है.






  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    11 / 12




    सलमान खान पर जोधपुर की अदालत में काले हिरणों के शिकार का केस अभी चल रहा है. इसी साल 4 जनवरी को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में सलमान की पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी देकर सनसनी मचा दी थी.









  • PHOTOS: इस गैंगस्टर की थी सलमान को मारने की तैयारी, यह था प्लान


    12 / 12




    सलमान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रेस-3 की शूटिंग के दौरान भी बिश्नोई समाज के लोगों ने स्टूडियो के अंदर घुसकर सलमान को मारने की धमकी दी थी. उस समय सलमान गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी स्टूडियो में एक्ट्रेस जैकलीन के साथ शूटिंग कर रहे थे.




 

Comments

  1. d3d3LnNhdHlha2FtbmV3cy5jb20# udadoq-a.anchor.com [URL=http://udadoq-u.com/]udadoq-u.anchor.com[/URL] http://udadoq-t.com/ http://udadoq-t.com/ http://udadoq-t.com/ http://udadoq-t.com/ http://udadoq-t.com/ http://udadoq-t.com/ http://udadoq-t.com/ http://udadoq-t.com/ anocemev

    ReplyDelete
  2. d3d3LnNhdHlha2FtbmV3cy5jb20# utekagton-a.anchor.com [URL=http://utekagton-u.com/]utekagton-u.anchor.com[/URL] http://utekagton-t.com/ http://utekagton-t.com/ http://utekagton-t.com/ http://utekagton-t.com/ http://utekagton-t.com/ http://utekagton-t.com/ http://utekagton-t.com/ http://utekagton-t.com/ enovis

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...