Skip to main content

पेट्रोल नहीं पर दवाएं जरूर हो जाएंगी सस्‍ती, मोदी सरकार ला रही कीमतें तय करने का फार्मूला

नई दिल्‍ली: दवाओं की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए मोदी सरकार नई कीमत प्रणाली ला रही है. इसके तहत फार्मा उत्‍पादों के लिए नया प्राइस इंडेक्‍स बनेगा जो देश में दवा कीमतों पर नियंत्रण करेगा. इस प्राइस इंडेक्‍स में सभी दवाएं शामिल होंगी. फिलवक्‍त 850 दवाओं की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण है. राष्‍ट्रीय फार्मास्‍युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) इन दवाओं की हर साल कीमत तय करती है. कीमतें तय करने का आधार थोकमूल्‍य कीमत सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) है. जो इस नियंत्रण दायरे से बाहर हैं वे कंपनियां अन्‍य दवाओं की कीमतें साल में 10 फीसदी से ज्‍यादा नहीं बढ़ा सकती हैं.

मोदी सरकार विकसित कर रही नया प्राइस इंडेक्‍स
मोदी सरकार ने जिस प्रणाली का प्रस्‍ताव किया है, उसके मुताबिक सभी दवाओं को नए फार्मास्‍युटिकल इंडेक्‍स में लाया जाएगा. दवा निर्माताओं को इंडेक्‍स के आंकड़ों के आधार पर दवाई की कीमतें तय करने का अधिकार होगा. टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा कि प्रस्‍ताव अंतिम चरण में है और इसे जून के अंत तक नोटिफाई कर दिया जाएगा. यह इंडेक्‍स न सिर्फ डब्‍ल्‍यूपीआई के आधार पर दवा की कीमतें तय करने वाली व्‍यवस्‍था की जगह लेगा बल्कि यह नॉन शिड्यूल्‍ड दवाओं की कीमतों का नियमन भी करेगा. यह प्रस्‍ताव नीति आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय हुआ है, जिससे दवा कीमत नियंत्रण आदेश 2013 में बदलाव किया जाएगा. इसके लागू होने के बाद सभी दवाओं की कीमतें बदल जाएंगी.

सिर्फ 17 फीसदी दवाएं सरकार के नियंत्रण में
मौजूदा व्‍यवस्‍था में एक लाख करोड़ के फार्मा उद्योग का सिर्फ 17 फीसदी हिस्‍सा सरकार के नियंत्रण में है. हालांकि बिकने वाली सभी दवाओं की मात्रा के आधार पर सरकार करीब 24 फीसदी का नियमन करती है. फार्मा उद्योग ने दवाओं की कीमतों को डब्‍ल्‍यूपीआई के आधार पर तय होने का विरोध किया था. इसके बाद ही नया इंडेक्‍स लाने का प्रस्‍ताव हुआ. भारतीय फार्मास्‍युटिकल एलायंस के महासचिव डीजी शाह ने बताया कि सरकार चाहती है कि छोटी और मझोली दवा कंपनियां डब्‍ल्‍यूएचओ की गुणवत्‍ता शर्तों को पूरा करे लेकिन इसके लिए बड़े निवेश की जरूरत पड़ेगी. अगर उन कंपनियों को दवा की कीमतें बढ़ाने से रोका गया तो वे अपना ढांचा मजबूत नहीं कर पाएंगी और गुणवत्‍ता जरूरतों को पूरा नहीं कर पाएंगी.

कैसे तय होती है दवा की कीमत
मौजूदा व्‍यवस्‍था में सरकार करीब 850 दवाओं की कीमतें तय करती है. यह मूल्‍य संशोधन डब्‍ल्‍यूपीआई के आधार पर होता है. अन्य सभी दवाओं का मूल्‍य सिर्फ 10 फीसदी तक बढ़ाने की छूट है. वहीं नीति आयोग ने प्रस्‍ताव किया है कि सभी दवाओं की कीमतें तय करने के लिए एक नया इंडेक्‍स बनाया जाए. इसमें जरूरी और अन्‍य सभी दवाएं शामिल होंगी. फार्मा विभाग इस इंडेक्‍स को तैयार कर रहा है और यह इस माह के अंत तक काम करने लगेगा. इससे अभी सरकार के नियंत्रण में जो 17 फीसदी दवाएं हैं वह बढ़कर 100 फीसदी हो जाएंगी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...