Skip to main content

किसानों की हड़ताल से दूध और फल-सब्जी की सप्लाई बाधित, बिगड़ सकते हैं हालात

नई दिल्ली : अपनी उपजों के वाजिब दाम, कर्ज माफी एवं अन्य मांगों को लेकर किसानों के 10 दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का असर दिखने लगा है. विरोध स्वरूप किसानों ने दूध, फल-सब्जियां सड़कों पर फेंक दिए. दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में दूध, सब्जी और फलों की किल्लत होने लगी है. किसानों की हड़ताल यदि आने वाले दिनों में पड़ोसी राज्यों में और तेज होती है तो दिल्ली को ताजा सब्जी, फलों और अन्य जल्द खराब होने वाली वस्तुओं की आपूर्ति में कमी का सामना करना पड़ सकता है.

आजादपुर मंडी के अध्यक्ष आदिल खान ने कहा कि सब्जियों, फलों और अन्य खाद्य सामग्रियों से भरे ट्रक दिल्ली पहुंच गए. यदि आने वाले दिनों में किसानों की हड़ताल जारी रहती है जो अगले हफ्ते दिल्ली में हालात बिगड़ सकते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली की मंडियों में खाद्य सामग्रियों का स्टॉक है और यह अगले दो दिनों की मांग पूरा करने के लिए पर्याप्त है. यदि उसके बाद आपूर्ति नहीं होती है तो हालत चिंताजनक हो सकती है.


दूध फेंकने के मामले में तीन गिरफ्तार
किसानों की हड़ताल के दौरान मध्य प्रदेश के बैतूल में दूध फेंकने का एक वीडियो वायरल हुआ था. बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम कोदारोटी में दूध फेंकने का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने तीन किसानों को आज गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें बाण्ड भरवाने के बाद हिदायद देकर छोड़ दिया गया. इस मामले में प्रशासन ने इलाके के एक कोटवार को निलंबित कर दिया.

Farmer Strike

कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि किसान राहुल यादव नाम का किशोर बाल्टी में दूध लेकर ग्राम कोदारोटी में पहुंचा था, जहां पहले से मौजूद दिनेश यादव, रामकरन यादव और फूलचंद यादव ने दुग्ध समिति सचिव शंभूदयाल को दुग्ध नहीं बेचने की बात कहते हुए विरोध शुरू कर दिया और इसका एक वीडियो भी बना दिया. फिर इस वीडियो को व्हाट्सअप एप पर वायरल कर दिया. इन तीनों किसानों को कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 35-35 हजार रुपए का बाण्ड भरवाने के बाद हिदायद देकर छोड़ दिया गया.

मंडियों में पसरा सन्नाटा 
किसानों के 10 दिवसीय देशव्यापी ‘गांव बंद आंदोलन’ के दूसरे दिन मध्य प्रदेश में शांति बनी रही, लेकिन कृषि उपज मंडियों में इसने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया. मंदसौर कृषि उपज मंडी एवं अन्य मंडियों में सन्नाटा पसरा रहा. इन सरकारी मंडियों में किसान अपनी उपजों को बेचने के लिए आते हैं.

कृषि उपज मंडी मंदसौर के इंस्पेक्टर समीर दास ने बताया कि मंडी में सन्नाटा पसरा रहा. इस मंडी में प्रतिदिन करीब 40,000 से 60,000 बोरी विभिन्न कृषि उपज विक्रय के लिये प्रदेश के अनेक जिलों के साथ ही पड़ोसी राजस्थान के जिलों से आती थी. लेकिन आज मंडी में मात्र 800 बोरी के आसपास माल की आवक रही, जिसमें गेहूं, लहसुन, सोयाबीन, मेथी और प्याज शामिल थे.

तीन किसानों की मौत
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तीन किसानों की मौत हुई है, जिनमें से दो किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है, जबकि एक किसान की कृषि उपज मंडी में कथित अव्यवस्थाओं के चलते मौत हुई है. कर्ज से परेशान एक-एक किसान ने बालाघाट एवं शाजापुर जिलों में खुदकुशी की है, जबकि सिवनी जिले की सिमरिया कृषि उपज मंडी में कथित अव्यवस्थाओं के चलते चना बेचने आए एक किसान ने दम तोड़ दिया.



Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें










Rahul Gandhi✔ @RahulGandhi








हमारे देश में हर रोज़ 35 किसान आत्महत्या करते हैं। कृषि क्षेत्र पर छाए संकट की तरफ़ केंद्र सरकार का ध्यान ले जाने के लिए किसान भाई 10 दिनों का आंदोलन करने पर मजबूर हैं। हमारे अन्नदाताओं की हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने के लिए 6 जून को मंदसौर में किसान रैली को संबोधित करूंगा















6 जून को किसानों को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के मंदसौर में 6 जून को किसानों की रैली को संबोधित करेंगे. पिछले वर्ष छह जून को पुलिस की गोलीबारी में सात किसानों की मौत हो गई थी. राहुल ने एक जून से 10 जून तक देशभर में आंदोलनरत किसानों के प्रति शनिवार को अपना समर्थन जताया है. शुक्रवार को शुरू हुए किसानों के 10 दिवसीय आंदोलन के एक दिन बाद राहुल ने ट्वीट किया कि वह देश में किसानों की समस्याओं को रेखांकित करने के लिए छह जून को मंदसौर में एक रैली को संबोधित करेंगे.

राहुल ने कहा, "हमारे देश में रोज करीब 35 किसान आत्महत्या करते हैं. खेती की समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान खींचने के लिए किसान 10 दिनों तक आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं." उन्होंने कहा, "अपने अन्नदाता के अधिकारों की लड़ाई को समर्थन देने के लिए, मैं छह जून को मंदसौर में किसानों की रैली को संबोधित करूंगा."

Comments

  1. […] दिन है. आज भी देशभर में किसानों के इस आंदोलन के कारण सब्जियों, दूध आदि के दामों में […]

    ReplyDelete
  2. […] दिन है. आज भी देशभर में किसानों के इस आंदोलन के कारण सब्जियों, दूध आदि के दामों में […]

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...