Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
रिकी पोंटिंग इंग्लैंड में कॉमेंट्री के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया की कोचिंग भी करेंगे
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंगको आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है. वे मुख्य कोच जस्टिन लेंगर के साथ मिलकर काम करेंगे. ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में पांच वनडे, एक टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है. रिकी हाल ही में आईपीएल के सीजन 11 में दिल्ली डेयरडेविल के कोच रहे थे. उससे पहले मुंबई इंडियन की भी कोचिंग कर चुके हैं.
लेंगर को हाल ही में डैरेन लैहमन के इस्तीफा देने के बाद टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की घोषणा के बाद पोटिंग टीम के अपने पुराने साथी लैंगर के साथ जुड़ेंगे. लेंगर ने कहा कि वह पोटिंग के आने से काफी खुश हैं. इससे पहले ये दोनों 2017 में घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी 20 टीम को कोचिंग दे चुके हैं. ( फोटो साभार : @CricketAus / Twitter ) अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल 34 वर्षीय पूर्व कप्तान पोंटिंग के पहले से ही 2019 विश्व कप के मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में कमेंटरी के लिए ब्रिटेन के रहने का कार्यक्रम है. पांच मैचों की सीरीज 13 जून से शुरू होगी जिसके बाद एक टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला जाएगा. वे कॉमेंट्री के साथ अपने पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.
लेंगर ने कहा, "रिकी खेल के महान खिलाड़ियों में से एक हैं. वह पहले से ही इंग्लैंड में हैं और कॉमेंट्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तो हमने सोचा कि उनको इस अहम सीरीज के लिए टीम के साथ शामिल करना अच्छा रहेगा."
इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "हमने साथ में अच्छा खासी क्रिकेट खेली है और कोचिंग भी की है. बीते दो साल से वह अपने काम और बीबीएल के कारण कई खिलाड़ियों को अच्छे से जानते हैं." उन्होंने कहा, "रिकी की खेल की जानकारी शानदार है. हम जानते हैं कि उनका अनुभव, जानकारी और नेतृत्व क्षमता एक विश्व विजेता टीम बनाने की राह में बेहद अहम होगी."
पोंटिंग इसके अलावा इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच डेरेन लीमैन के सहयोगी की भूमिका भी निभा चुके हैं. मार्च में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ से जुड़ा मामला सामने आने के बाद लीमैन ने पद छोड़ दिया था.
तीन विश्वकप जीते हैं पोंटिंग ने पोंटिंग ने एक खिलाड़ी के रहते हुए 1999, 2003 और 2007 में तीन विश्व कप जीते हैं. इनमें से दो बार वो 2003 और 2007 में कप्तान भी थे. पोंटिंग ने हालाकि टीम से जुड़ने की इच्छा तो नहीं जताई थी लेकिन वे अपने टी20 के कोचिंग अनुभव को बढ़ाने की बात जरूर करते रहे थे. उन्होंने केवल जनवरी में कहा, “मैंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बहुत पहले चर्चा की थी कि किसी रूप में कहीं जुड़ सकूं.” पोंटिंग का कहना है, “मैं कोचिंग को पसंद करता हूं. मुझे अच्छा लगता है कि में खेल को कुछ वापस दे सकूं”
पोंटिंग इससे पहले भी बिगबैश लीग में कॉमेंट्री के साथ साथ कोचिंग कर चुके हैं. उनका मानना है कि दोनों काम उन्हें सारे खिलाड़ियों के बारे में जानने का मौका देते हैं और खेल की रणनीतियों और क्षमताओं के बारे में समझने का अवसर भी.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
नई दिल्लीः वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment