Skip to main content

अकेलापन इन मरीजों के लिए है बेहद खतरनाक, मौत के खतरे को कर देता है दोगुना

लंदन: यूं तो अकेलापन सभी के लिए खराब होता है लेकिन दिल के मरीजों के लिए यह बेहद घातक है और उनमें मौत के खतरे को दोगुना करता है. हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हृदय की बीमारी से जूझ रहे महिला और पुरूष दोनों में अकेले रहने की बजाए अकेलेपन का अहसास अधिक घातक होता है.

डेनमार्क के कॉपेनहेगन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में पीएचडी की छात्र एनी विनगार्ड क्रिस्टेन्सन कहती हैं कि आज के वक्त में तन्हाई का अहसास बहुम आम है जितना पहले कभी नहीं था और काफी लोग अकेले रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले के शोध यह दिखाते हैं कि अकेलापन और सामाजिक अलगाव हृदय की बीमारी और हृदयाघात से जुड़े हैं, लेकिन विभिन्न हृदय रोगों से जूझ रहे मरीजों के बीच इसकी जांच नहीं की गई थी. इस अध्ययन के लिए डेनमार्क के पांच अस्पताल से अप्रैल 2013 से अप्रैल 2014 के बीच छुट्टी पाए मरीजों को चुना गया.  उनसे एक प्रश्नावली भरने को कहा गया जिसमें शारीरिक, मानसिक, लाइफस्टाइल से जुड़े प्रश्न थे.

अवसाद समय से पहले आपके दिमाग को बना देगा कमजोर! 
एक अध्ययन में दावा किया गया है कि अवसाद समय से पहले मस्तिष्क को उम्रदराज बना देता है. अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि वैज्ञानिकों ने पूर्व में बताया था कि अवसाद या एंग्जाइटी से पीड़ित लोगों को उम्र बढ़ने के साथ साथ डिमेन्शिया होने का खतरा बढ़ता जाता है. उन्होंने कहा कि ‘‘ साइकोलॉजिकल मेडिसिन ’’ जर्नल में प्रकाशत यह अध्ययन संज्ञानात्मक कार्यकलापों में कमी पर अवसाद के प्रभाव के बारे में व्यापक प्रमाण पेश करता है.

ब्रिटेन स्थित ससेक्स विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने 34 अध्ययनों की समीक्षा की
ब्रिटेन स्थित ससेक्स विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने 34 अध्ययनों की समीक्षा की. इस दौरान उनका मुख्य ध्यान अवसाद या एंग्जाइटी तथा समय के साथ संज्ञानात्मक कार्यकलापों में कमी के बीच संबंध पर था. अनुसंधानकर्ताओं ने संज्ञानात्मक कार्यकलापों में वयस्कों में स्मरण क्षमता में कमी , निर्णय लेने तथा सूचना संसाधन संबंधी गति आदि को शामिल किया.

ससेक्स विश्वविद्यालय की दारया गाइसिना ने कहा ‘‘ यह अध्ययन महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारी आबादी के बूढ़़े होने की दर अधिक है. आशंका है कि अगले तीस साल में संज्ञानात्मक कार्यकलापों में कमी वाले तथा डिमेन्शिया से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ेगी. ’’उन्होंने कहा ‘‘हमें हमारे अवसादग्रस्त तथा डिमेन्शिया से पीड़ित बुजुर्गों की मानसिक स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए उनकी सही तरीके से देखभाल करने की जरूरत है ताकि उम्र बढ़ने के दौरान उनके मस्तिष्क की क्षमता पर अधिक असर न हो.’’

80 जीनों की हुई खोज, अवसाद के इलाज में मिलेगी मदद
वैज्ञानिकों ने लगभग 80 जीनों की खोज की है जो अवसाद से जुड़े हो सकते है. ये जीन यह समझाने में मदद कर सकते है कि क्यों कुछ लोग इस हालत के विकसित करने के जोखिम वाले उच्च स्तर पर होते है.  ब्रिटेन में एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किये गये इस अध्ययन से मानसिक बीमारियों से निपटने के लिए दवाओं को विकसित करने में मदद मिल सकती है. जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक विश्वभर में दिव्यांगता का प्रमुख कारण अवसाद है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...