Skip to main content

तो बीजेपी से नहीं आरजेडी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा!

पटना: बिहार में पाक माह रमजान के मौके पर राजनीतिक दलों द्वारा 'दावत-ए-इफ्तार' की परंपरा पुरानी है, लेकिन इस वर्ष राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित दावतों में सियासी चेहरे बदले नजर आए, जो भविष्य की राजनीति की बदलती तस्वीर के संकेत भी दे गए. आरजेडी की दावत से अशोक चौधरी और नीतीश कुमार नदारद रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने आरजेडी की ओर से दी गई दावत की शोभा बढ़ाई. इसी के साथ यह भी लगभग तय हो गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी की ओर से नहीं बल्कि आरजेडी की ओर से लड़ेंगे.

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सांसद मीसा भारती ने अगले लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से आरजेडी का टिकट दिए जाने की घोषणा की. इससे उन्होंने बिहार में सियासी समीकरण बदलने के आसार पर मुहर भी लगा दी. बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने अंदाज में कहा, "सिचुएशन जो भी हो, स्थान यही होगा."

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "लालू जी, राबड़ी जी, तेजस्वी, तेज, मीसा मेरे पारिवारिक मित्र हैं. मैं यहां उनके आमंत्रण पर आया हूं. बीजेपी मेरी पार्टी है लेकिन ये लोग मेरे परिवार हैं."


पटना: बिहार में पाक माह रमजान के मौके पर राजनीतिक दलों द्वारा 'दावत-ए-इफ्तार' की परंपरा पुरानी है, लेकिन इस वर्ष राजनीतिक दलों द्वारा आयोजित दावतों में सियासी चेहरे बदले नजर आए, जो भविष्य की राजनीति की बदलती तस्वीर के संकेत भी दे गए. आरजेडी की दावत से अशोक चौधरी और नीतीश कुमार नदारद रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने आरजेडी की ओर से दी गई दावत की शोभा बढ़ाई. इसी के साथ यह भी लगभग तय हो गया है कि शत्रुघ्न सिन्हा 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी की ओर से नहीं बल्कि आरजेडी की ओर से लड़ेंगे.

तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी और सांसद मीसा भारती ने अगले लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से आरजेडी का टिकट दिए जाने की घोषणा की. इससे उन्होंने बिहार में सियासी समीकरण बदलने के आसार पर मुहर भी लगा दी. बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी अपने अंदाज में कहा, "सिचुएशन जो भी हो, स्थान यही होगा."

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "लालू जी, राबड़ी जी, तेजस्वी, तेज, मीसा मेरे पारिवारिक मित्र हैं. मैं यहां उनके आमंत्रण पर आया हूं. बीजेपी मेरी पार्टी है लेकिन ये लोग मेरे परिवार हैं."

जेडीयू की इफ्तार पार्टी में शामिल हुआ आरजेडी विधायक
आरजेडी और जेडीयू, दोनों बड़ी पार्टियों ने एक ही दिन यानी बुधवार की शाम दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया था. जेडीयू द्वारा बुधवार को दी गई इफ्तार पार्टी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव नदाराद रहे, लेकिन वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित बीजेपी के तमाम नेता और अशोक चौधरी भी नजर आए. खास बात यह कि जेडीयू की दावत में कांग्रेस के विधायक सुदर्शन कुमार और संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी और आरजेडी विधायक महेश्वर प्रसाद यादव भी शमिल हुए.



इससे पहले, एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के प्रमुख रामविलास पासवान ने भी इफ्तार की दावत दी थी, जिसमें बीजेपी और जेडीयू के नेता पहुंचे थे, लेकिन एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा नहीं पहुंचे. रालोसपा की ओर से भी रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत लोजपा के नेताओं को आमंत्रित किया गया था. उनकी इफ्तार पार्टी में बीजेपी के कुछ नेता तो पहुंचे, लेकिन जेडीयू और लोजपा के नेताओं ने इससे किनारा कर लिया. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने भी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया था, जिसमें आरजेडी और कांग्रेस के ज्यादातर नेता पहुंचे थे.



जेडीयू के नेता अशोक चौधरी कहते हैं कि इस पाक माहे रमजान पर सियासत नहीं, इबादत की बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आमंत्रित तो कई जगहों से किया जाता है, लेकिन समय के अभाव में लोग सभी जगह नहीं पहुंच पाते हैं, ऐसे में इसे सियासत के रूप में नहीं देखना चाहिए. बहरहाल, इस पाक रमजान ने बिहार में नई सियासी तस्वीरें दिखाई हैं, अब आने वाला समय ही बताएगा कि इस 'ट्रेलर' की फिल्म किसके लिए 'सुपर हिट' होती है.

वैसे पिछले वर्ष की तुलना की जाए तो इस बार राजनीतिक दलों के दोस्त बदले नजर आए. पिछले वर्ष आरजेडी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर आयोजित इफ्तार की दावत में महागठबंधन के तमाम नेता पहुंचे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने पर उनका स्वागत खुद लालू प्रसाद ने किया था. नीतीश के पास लालू बैठे थे और उनसे कांग्रेस के अध्यक्ष व तत्कालीन शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी गुफ्तगू करते नजर आए थे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...