Skip to main content

डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से बोले पीएम मोदी, 'आपसे मिलती है काम करने की प्रेरणा'









नई दिल्ली : केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत लाभ प्राप्त करने वाले लोगों को शुक्रवार (15 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बातचीत की. उन्होंने कहा कि लोगों को डिजिटल क्षेत्र की ओर प्रेरित करने के लिए ही यह कार्यक्रम चलाया गया है. उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण इलाकों और महिलाओं को सशक्त करने पर सरकार ने ध्यान केंद्रीत किया है.











View image on Twitter










ANI @ANI







Due to technology railway tickets can be booked online, bills can be paid online...all this brings great convenience. We ensured that the advantages of technology are not restricted to a select few but to are there for all sections of society. We strengthened network of CSCs: PM










डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से पीएम मोदी की बातचीत के मुख्य अंश...

-अबतक 3 लाख कॉमन सर्विस सेंटर खोले

-बिना लाईन में लगे ऑनलाइन रेलवे टिकट

-करोड़ों लोगों को डिजिटल साक्षरता से जोड़ रहे हैं

-गांव में ऑप्टिकल फाइबर का नेटवर्क फैला रहे हैं

-आम लोगों से मिलती है काम करने की प्रेरणा.

पेट्रोल-डीजल भी होगा मेड इन चाइना, कीमतें कम करने के लिए मोदी सरकार ने निकाला जबरदस्‍त फाॅॅर्मूला


कार्यक्रम से पहले रविशंकर प्रसाद ने किया ट्वीट
पीएम मोदी के कार्यक्रम से एक दिन पहले गुरुवार (14 जून) को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया कि अमीर या गरीब, शहरी या ग्रामीण, युवा या बुढ़े सभी वर्ग के लोगों को डिजिटल प्रौद्योगिकी से फायदा पहुंचा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 जून 2018 को ऐसे लोगों से डिजिटल माध्यम से चर्चा करेंगे, जिनके जीवन में डिजिटल इंडिया के कारण बदलाव आया है.

उज्जवला योजना के लाभार्थियों से की थी बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशभर के उज्ज्वला योजना के लाभार्थियो से बातचीत की थी. मोदी ने मुद्रा योजना के लाभार्थियों से भी बातचीत की थी. उन्होंने इस योजना के बारे में कहा था कि इससे संभावनाओं के नये रास्ते खुले हैं और लोगों को नौकरियां भी मिल रही हैं.







Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...