Skip to main content

देश के लिए नासूर बने 'कीपैड जिहादी', खात्मे के लिए सरकार ने कसी कमर

खुफिया एजेंसियों ने उसके मुताबिक अलकायदा ISIS और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन इंटरनेट पर भारत के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं और देश के युवाओं को बरगला कर उन्हें अपने संगठन में भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं.

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय में कीपैड जिहादी के बढ़ते खतरे को लेकर के उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. गृह सचिव की अध्यक्षता में हो रही बैठक में ऑनलाइन रेडिक्लेरेशन के खतरों से निपटने के लिए रणनीति तय की जाएगी. खुफिया एजेंसियों ने उसके मुताबिक अलकायदा ISIS और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन इंटरनेट पर भारत के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं और देश के युवाओं को बरगला कर उन्हें अपने संगठन में भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक तीन ऐसी बड़ी घटनाएं एजेंसियों के सामने आई हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है. पहली घटना ISIS के एक टेलीग्राम चैनल पर कुछ ऑडियो रिलीज किए गए हैं, जिसमें कठुआ में हुए रेप और घटना का जिक्र किया गया है.

दूसरी घटना कश्मीर के ही एक और टेलीग्राम चैनल पर हिजबुल मुजाहिदीन के 12 आतंकियों का बदला लेने का जिक्र है, जिसमें कहा गया है कि जैश-ए-मोहम्मद इसका जल्द बदला लेगा.

तीसरी घटना ऐसे ही एक और टेलीग्राम चैनल पर मुस्लिम युवकों को आनलाइन रेडिक्लाइज्ड कर आतंकी गुट में भर्ती करने की कोशिश की जा रही है ताकि अलकायदा को मजबूत किया जा सके.

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का बड़े पैमाने पर सहारा ले रहे हैं. ISIS के कई ऐसे सीक्रेट टेलीग्राम चैनल है, जिसमें क्लोज ग्रुप में लोगों को जोड़ा गया है. इनमें भारत के ख़िलाफ़ युवाओं को भड़काया जाता है. ऐसे ही कश्मीर के आतंकी गुटों में युवाओं को शामिल करने के लिए ISI और लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठन WhatsApp टेलीग्राम और ऑनलाइन मैगजीन का सहारा ले रहे हैं.

आतंकी WhatsApp ग्रुप में पहले फेक ऑडियो और वीडियो को भेजते हैं और कश्मीरी युवकों को ये समझाने की कोशिश की जाती है कि भारतीय सेना उनके खिलाफ गलत कामों में शामिल है.

अब गृह मंत्रालय लश्कऔर संगठनों के रेडिक्लाइजेशन के खतरों को काउंटर करने के लिए रणनीति बनाने में लगा हुआ है. गृह मंत्रालय में होने वाली बैठक में इंटेलिजेंस एजेंसीज के अधिकारियों के अलावा कई साइबर एक्सपर्ट बैठक में हिस्सा लेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...