नई दिल्ली: बेरोजगार होने पर निराश न हों. नौकरी तलाशने के बजाए आप अपना बिजनेस सेटअप कर सकते हैं. हम आपको कुछ ऐसे ही बिजनेस के बारे में बता रहा है, जो कम लागत में शुरू किए जा सकते हैं. इनमें मुनाफा भी अच्छा खासा होता है. ऐसे कई सफल उदाहरण हैं, जिन्होंने छोटे से बिजनेस से अपनी शुरुआत की और आज उन्होंने अपनी कंपनी बना ली. आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ छोटी लागत वाले बिजनेस के बारे में...
5-10 हजार में शुरू होने वाले बिजनेस
मिनरल वाटर सप्लायरः ये बिजनेस 10 हजार रुपए से शुरू हो सकता है. खासकर गर्मियों में इसके जरिए अच्छी खासी कमाई की जा सकती है.
कोल्ड ड्रिंक और स्नेक्स सेल बिजनेसः मॉडर्न लाइफ के साथ यह बिजनेस बेहद मांग में है. 8 से 10 हजार रुपए में ये काम शुरू किया जा सकता है.
सेलिंग बेकरी प्रोडक्टः बेकरी प्रोडक्ट की बाजार में खूब मांग है. इसके लिए आपको 6-8 हजार रुपए की जरूरत है.
गारमेंट टेलरः इस बिजनेस में हुनर और मार्केट की समझ जरूरी है. छोटी दुकान के साथ ये कारोबार 10 हजार रुपए तक में शुरू किया जा सकता है.
प्लांट नर्सरीः घर को खूबसूरत बनाने के लिए प्लांट नर्सरी पर लोग डिपेंड रहते हैं. इसलिए यह सफल बिजनेस है.
5 हजार रुपए में शुरू होने वाले बिजनेस
मोबाइल रीचार्ज और सिम कार्ड सेलिंगः ये बिजनेस 3 से 5 हजार रुपए में शुरू हो सकता है. इसकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहेगी. घर बैठे या छोटी दुकान में भी ये बिजनेस शुरू हो सकता है.
प्रिंटर और फोटो कॉपी बिजनेसः ये बिजनेस 4 से 5 हजार रुपए में शुरू हो सकता है. हां, इसके लिए स्थान उपयुक्त होना चाहिए. मसलन पास में कॉलेज हों, सरकारी दफ्तर या कोर्ट आदि.
ब्रेकफास्ट शॉपः ये बेहद डिमांडिंग बिजनेस है. सुबह अक्सर लोग दफ्तर निकलने की जल्दी में होते हैं. इनमें ज्यादातर परिवार के साथ नहीं रहते. ये लोग बेहतर ब्रेकफास्ट की तलाश में रहते हैं. इस काम को फुल टाइम भी शुरू किया जा सकता है.
शू वॉश लॉन्ड्रीः ये नया बिजनेस है. आजकल ऐसी मशीन आ रही हैं, जिनके जरिए जूतों की धुलाई और सफाई की जाती है. इस काम को 3.5 से 4 हजार रुपए में शुरू कर सकते हैं.
30 से 50 हजार रुपए में शुरू होने वाले बिजनेस
डिजिटल स्टूडियोः ये बिजनेस 50 हजार रुपए से शुरू किया जा सकता है. कंप्यूटर, यूपीएस, फोटो क्वालिटी प्रिंटर आदि की बिक्री और मरम्मत का बिजनेस बेहतर विकल्प है.
वीडियोग्राफीः हैंडीकैम या कैमरे के जरिए वीडियोग्राफी बिजनेस शुरू किया जा सकता है. इसे शुरू करने में 30 से 35 हजार रुपए लगेंगे.
फास्ट फूड शॉपः कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड फूड, चिप्स, बिस्किट, साल्टेड स्नेक्स, आइसक्रीम आदि का बिजनेस कम पैसे में ज्यादा मुनाफे वाला साबित हो रहा है.
ट्रैवल एजेंसीः रेल-बस रिजर्वेशन और शहर के भीतर टैक्सी बुक करने का व्यवसाय भी अच्छे मुनाफे वाला है.
लो कॉस्ट गैजेट शॉपः युवा तमाम तरह के गैजेट इस्तेमाल करते हैं. 50 हजार रुपए से शुरू होने वाला ये बिजनेस भी मुनाफे वाला साबित हो सकता है.
1-5 लाख में शुरू करें ये बिजनेस
इवेंट मैनेजमेंट बिजनेसः आजकल ज्यादातर काम इवेंट मैनेजमेंट के जरिए हो ही रहे हैं. शादी, पार्टी, सरकारी और प्राइवेट सभी कामों के लिए इसकी जरूरत है.
मोबाइल हैंडसेट शॉपः ऑनलाइन बाजार के बावजूद मोबाइल की दुकान भी बेहतर बिजनेस है.
टाइल्स और मार्बल शॉपः यह बिजनेस तीन से चार लाख में आसानी से शुरू हो सकता है.
रेडीमेड गार्मेंट शॉपः 4-5 लाख रुपए में.
पिक-अप वैन सर्विसः 3 से 4 लाख रुपए में पिक-अप वैन सर्विस बेहतर बिजनेस है.
सरकार भी देती है सुविधाएं
छोटे उद्योग शुरू करने में वैसे तो ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन फिर भी केंद्र और राज्य सरकारें कई स्कीमों के तहत छूट और लोन देती हैं. कई बिजनेस ऐसे हैं, जिनके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है. ऐसे में नि:शुल्क सरकारी हेल्पलाइन पर कॉल कर जानकारी जुटाई जा सकती है.
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Comments
Post a Comment