Skip to main content

पाकिस्तानी रॉकेटों से दहला जम्मू का शमा चाक; गांववालों ने पहली बार देखा मिसाइल हमला

पाकिस्तानी जवानों ने 3 जून को गांव पर मोर्टार गोलों से हमला किया जिसमें बीएसएफ के एक जवान सहित चार लोग घायल हो गये.

जम्मू: जब पाकिस्तान से दागे गए रॉकेट भारत में खेतों और घरों की छत पर आकर गिरे तो रवींद्र सिंह को भरोसा नहीं हुआ कि यह उनके गांव में हो रहा है. जम्मू से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शमा चाक के शांति प्रिय लोगों ने अब तक घातक मोर्टार गोलों और मिसाइलों से हमला नहीं देखा था.

पाकिस्तानी जवानों ने रविवार (3 जून) को गांव पर मोर्टार गोलों से हमला किया जिसमें बीएसएफ के एक जवान सहित चार लोग घायल हो गये. इन हमलों की आवाज इतनी ज्यादा थी कि इन्हें जम्मू में भी सुना गया. इस हमले ने गांववालों को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता में डाल दिया.

सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 52 साल में कभी इस तरह की हिंसा नहीं देखी. उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि ज्यादातर गोले खुले में फटे.’’ हालांकि इस हमले में सिंह के भाई राजिंदर को चोटें आई हैं. सिंह ने कहा कि राम बीएसएफ जवान है और वह दो दिन पहले छुट्टी पर गांव आया था. इस हमले में घायल विक्रम सिंह (35) ने कहा कि पाकिस्तानी जवानों ने सुबह करीब साढे आठ बजे हमला किया.

पाकिस्तान कहता कुछ और है, करता कुछ और है: बीएसएफ
जम्मू: सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जम्मू फ्रंटियर महानिरीक्षक राम अवतार ने कहा है कि पाकिस्तानी बलों की ओर से भारत की अग्रिम चौकियों पर ताजा हमला एक बार फिर साबित करता है कि इस्लामाबाद कहता कुछ और है तथा करता कुछ और है. वहीं, जम्मू कश्मीर के बिजली मंत्री सुनील शर्मा ने पाकिस्तान के 3 जून के हमले को लेकर गुस्सा जताया और कहा कि पाकिस्तान को उसके कुकृत्यों के लिए सबक सिखाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान या तो अपनी हरकतों से बाज आए या फिर धरती के नक्शे से मिटने के लिए तैयार रहे.

यह पूछे जाने पर कि दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों के 2003 के संघर्षविराम का अक्षरश: पालन करने पर सहमत होने के बाद भी संघर्षविराम उल्लंघन के मद्देनजर क्या पाकिस्तान पर विश्वास किया जा सकता है, राम अवतार ने कहा, ‘‘हमने जहां फैसले को कड़ाई से क्रियान्वित किया है, वहीं पाकिस्तान का कृत्य आपके सामने है.’’ पाकिस्तान द्वारा 3 जून को किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए.

राम अवतार ने इस संभावना को भी खारिज किया कि यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो सैनिकों की शहादत थर्मल छलावरण पहने दुश्मनों के हमले में हुई. उन्होंने कहा कि बीएसएफ के दोनों जवान सीमा पार से हुई गोलीबारी में शहीद हुए. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में शहीद हुए सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव और कांस्टेबल विजय कुमार पांडेय - दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के अखनूर , कानाचक और खोउर सेक्टरों में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा 3 जून को की गई अकारण और अंधाधुंध गोलीबारी में 13 आम लोग भी घायल हुए.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...