Skip to main content

मप्र: सुसाइड नोट में भय्यूजी महाराज ने सेवादार के नाम की प्रॉपर्टी, बताया वफादार

इंदौर: भय्यूजी महाराज ने एक पन्‍ने के सुसाइड नोट में लिखा था कि वो जिंदगी के तनाव से परेशान हो चुके हैं. मेरी मौत के लिए कोई जिम्‍मेदार नहीं है. इसी के साथ भय्यूजी महाराज ने इस सुसाइड नोट के दूसरे पन्‍ने में अपने आश्रम, प्रॉपर्टी और वित्‍तीय शक्‍तियों की सारी जिम्‍मेदारी अपने वफादार सेवादार विनायक को दी है. सुसाइड में भय्यूजी महाराज ने लिखा कि मैं विनायक पर ट्रस्‍ट करता हूं इसलिए उसे ये सारी जिम्‍मेदारी दे कर जा रहा हूं.

ताजा खबर के मुताबिक भय्यूजी महाराज का आज (बुधवार) दोपहर 3 बजे उन्‍‍‍‍‍हीं के आश्रम सूर्योदय में अंतिम संस्कार किया जाएगा.  अंतिम संस्‍कार से पहले भय्यूजी महाराज का पार्थिव शरीर उनके इंदौर स्थित आश्रम में रखा गया है. उनके अतिम संस्कार में सीएम शिवराज समेत कई वीआईपी शामिल होंगे.  ताजा खबर के मुताबिक, भय्यू जी महाराज को बेटी कुहू मुखाग्‍न‍ि देगी.

MP: इंदौर के आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया भय्यूजी महाराज का पार्थिव शरीर






View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI




Indore: Supporters mourn as mortal remains of spiritual leader Bhaiyyuji Maharaj are being taken to his native village. He had allegedly committed suicide after shooting himself at his residence yesterday.







दरअसल, मंगलवार को आध्‍यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज ने अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली थी, जिसके बाद उन्‍हें बॉम्‍बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया. उनकी मौत के बाद से उनके अनुयायी और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था.

तनाव से परेशान थे भय्यू जी महाराज, सुसाइड नोट में बयां की जिंदगी की उलझन

आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज का पार्थिव शरीर इंदौर में उनके आश्रम पर दोपहर 12.30 बजे तक उनका अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद दोपहर 1 बजे विजय नगर स्थित सयाजी मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार होगा. भय्यूजी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए प्रदेश सहित पूरे देश से VVIP और नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए इंदौर पुलिस ने भय्यूजी महाराज के आश्रम के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...