Skip to main content

जिंदगी : ऐसा एक दोस्‍त तो होना ही चाहिए…

दोस्‍त की पहचान कैसे होती है. जिंदगी की दौड़ को हम इतनी तंग गली में ले आए हैं कि अक्‍सर हमें लगता है कि एक साथ दो लोग इस गली में चल ही नहीं सकते, जबकि ऐसा नहीं है. अगर आप भीतर से उदार, विश्‍वासी हैं तो किसी भी संकरी गली से कितने ही लोगों के साथ निकल सकते हैं.

दोस्‍ती पर इतने किस्‍से, अफ़साने हैं कि किसी एक को अपनी बात के लिए चुनना मुश्किल है, लेकिन कुछ दिन पहले मुझे श्री रावी का बेहतरीन लघुकथा संग्रह मिला. इसमें एक से बढ़कर एक लघुकथाएं हैं. इन्‍हीं में से एक लघुकथा आपसे साझा कर रहा हूं. मैं यहां पूरी लघुकथा जोकि असल में एक छोटी क‍हानी जितनी लंबी है, उसका सारांश पेश कर रहा हूं.

एक गुरुकुल से तीन ग्रेजुएट निकले, जिसमें एक युवती और दो युवक थे. तीनों में गहरी मित्रता थी. कथा उस समय की है, जब लड़के और लड़कियों की मित्रता समाज में स्‍वीकार नहीं थी. तीनों में कमाल की बात यह रही है कि सभी ने विवाह नहीं करने का फैसला किया. एक युवक शिक्षक बन गया, दूसरा व्‍यापारी और युवती ने कला की राह चुनी.

सबकुछ ठीक चल रहा था, तभी नगर में अफवाह उड़ी की युवती को किसी से प्रेम हो गया है. उन दिनों इसे किसी अपराध से कम नहीं समझा जाता था. प्रतिष्ठित गुरुकुल की लड़की का प्रेम-प्रसंग समाज के लिए कलंक जैसा था. समाज उसकी क्‍या सज़ा दे, कहना मुश्किल था.

समाज के बड़े बुजुर्गों ने गुरुजनों के सामने यह बात उठाई. युवती के साथ युवक को भी सफाई देने के लिए बुलाया गया. युवती को अपने गुरुकल के अभिन्‍न मित्रों की याद आई. उसने दोनों को भी बुलावा भेजा. गुरुजनों की सभा बैठी. युवती और युवक ने अपनी सफाई दी और ऐसी किसी भी बात से इंकार किया. इस चर्चा में अध्‍यापक मित्र ने भरपूर सहायता की. उसके प्रयास से युवती को निर्दोष साबित होने में मदद मिली, लेकिन युवती को इस बात का बड़ा अफसोस हुआ कि दूसरा मित्र इस पूरी प्रक्रिया में मौन रहा. उसने अपने को ऐसे अलग रखा कि लगा ही नहीं कि उसका युवती से कोई संबंध है.

गुरुसभा के निर्णय के बाद भी युवती के चरित्र पर सवाल उठते रहे. उसको लेकर अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं. इस दौरान उसका शिक्षक मित्र हमेशा उसके समर्थन में रहा, लेकिन व्‍यापारी मित्र की उदासीनता से युवती बेहद दुखी थी. उसके दिल को इससे बहुत पीड़ा हुई कि उसने उसके समर्थन के लिए कुछ नहीं किया.

कुछ समय बाद, युवती कुछ अस्‍वस्‍थ हो गई. उसने अपने प्रियजनों के साथ दोनों मित्रों को पत्र लिखा कि वह कुछ समय के लिए एकांत, सेहदमंद स्‍थान चाहती है, जिससे उसे स्‍वस्‍थ होने में मदद मिले. तुरंत ही उसे आमंत्रण आने शुरू हो गए. उसके दोनों मित्रों ने भी आमंत्रण दिया था. शिक्षक से तो उसे पूरी आशा थी, लेकिन व्‍यापारी मित्र ने उसके रहने का प्रबंध करने का प्रस्‍ताव भेजा.

उसने दोनों मित्रों को अलग-अलग पत्र लिखे. दोनों को किसी खास जगह पर तय समय में मिलने के लिए कहा. जब वह वहां पहुंची तो दोनों हाजिर थे. शिक्षक मित्र घोड़े के साथ आए थे, दूसरे मित्र रथ के साथ. उसने रथ पर सवार होते हुए शिक्षक मित्र से कहा कि कुछ समय व्‍यापारी मित्र के यहां रहने के बाद उसके पास आएगी और तब सुविधा, एकांत के हिसाब से तय करेगी कि कहां रहना बेहतर होगा.

व्‍यापारी मित्र उसे शहर से कुछ दूरी पर बने एक स्‍थान पर ले गया. वहां पहुंचने पर उसने कहा, 'मैंने तुम्‍हारे लिए यह जगह किराए पर ली है. यहां तुम्‍हारे साथ एक पुरुष और एक नवजात बच्‍चे के स्‍वागत, सुख की पूरी व्‍यवस्‍था है.'

यह सुनते ही युवती की आंखों से बहे आंसुओं ने उस मैल को धो डाला, जो इस मित्र के प्रति मन में आ गया था. उसने कहा, 'मेरे दोस्‍त, संकट के साथी तुम ऐसे समय आए हो, जब तुम्‍हारी सबसे अधिक जरूरत थी.' कहानी खत्‍म. दो मिनट ठहरेंगे तो सारी बात समझ आ जाएगी. जाते-जाते बस इतना कि हम दोस्‍त और शुभचिंतक को एक ही मानते हैं, जबकि दोनों का मिजाज एकदम अलग है. शुभचिंतक 'शुभ' में हमारा चिंतक है, दूसरी ओर दोस्‍त 'मौसम' से परे है. सदाबहार है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...