Skip to main content

नाम बदलकर हिन्दू लड़की से मिला था मुस्लिम लड़का, युवती ने महिला आयोग में लगाई गुहार

इस मामले में शुक्रवार को हिण्डौन में हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया एवं कार्यवाही की मांग भी की है.


करौली: उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली एक युवती ने राजस्थान के करौली निवासी एक युवक पर लव जिहाद, दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए महिला आयोग जयपुर में शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. उस युवती ने हिण्डौन नगर परिषद उपसभापति नफीस अहमद पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है. ताजा जानकारी के मुताबिक इस मामले में शुक्रवार को हिण्डौन में हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया एवं कार्यवाही की मांग भी की है.

11 साल पहले आगरा में हुई थी दोनों की मुलाकात
युवती द्वारा दिए परिवाद में लिखा है कि करीब 11 साल पूर्व आगरा में पढ़ाई के दौरान करौली के हिण्डौन सिटी का निवासी आरिफ खान मिला था. जिसने उस वक्त अपना नाम राहुल शर्मा बताया था. कुछ दिनों बाद आरिफ ने युवती का अपहरण किया और दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बना लिया. जिसे वायरल करने की धमकी देकर हिण्डौन ले आया और अपने परिजनों से मिलकर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह पढ़वा दिया. जिसके बाद युवती को गर्भवती कर दिया.

निकाह के बाद हिन्दू रीति-रिवाज से भी हुई थी शादी
इसके बाद धमकी देकर आरोपी युवती को बरेली ले गया और राहुल बनकर लड़की की सहमति से हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया. जिसके बाद युवक-युवती हिण्डौन आकर रहने लगे. युवती ने एक बेटी को जन्म दिया जो अब 9 साल की है. युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी व उसके परिजन देह व्यापार एवं अन्य गलत गतिविधियों में लिप्त हैं. आरोपी के चाचा नफीस अहमद जो नगर परिषद में उपसभापति सहित अन्य लोगों पर भी धमकी देकर जबरन दुष्कर्म, मारपीट, प्रताड़ना देने, देह व्यापार कराने जैसे आरोप लगाये हैं. दो महीने पूर्व मौका पाकर युवती बेटी को छोड़कर अपने घर बरेली भाग गई तथा परिजनों को आपबीती बताई जिसके बाद पीड़िता ने बरेली थाने में परिवाद दिया.

जयपुर में बीएड कर रही है पीड़िता
पीड़िता वर्तमान में जयपुर में बीएड कर रही है. आरोपियों के भय से डरकर सुरक्षा के लिए और बेटी को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए उसने महिला आयोग में परिवाद दायर किया है. मामले पर कार्यवाही के लिए बजरंग दल सहित हिन्दू संगठनों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने, आरोपी उपसभापति को पद से बर्खास्त करने, बच्ची को आरोपियों के कब्जे से मुक्त करने की मांग कर कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

आरोपी ने आरोपों को बताया झूठ
इस मामले में आरोपी बनाए गए नगर परिषद उपसभापति नफीस अहमद ने कहा है कि सभी आरोप झूठे हैं. लड़का-लड़की दोनों की सहमति से विवाह हुआ. वह मुझे अंकल बोलती थी. किसी के दबाब में आकर या धोखे से यह शिकायत करवाई गई है. जांच में सभी बातें साफ हो जाएंगी. वहीं दूसरी ओर हिण्डौन कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है. जबकि हिण्डौन एसडीएम दुलीचंद मीणा ने कहा कि ज्ञापन मिला है कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को भिजवाया जा रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...