हैदराबाद : रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी विधायक टी राजा सिंह लोध के खिलाफ हैदराबाद के फलकनुमा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है. दरअसल, सोमवार (11 जून) को अपने फेसबुक वॉल पर एक वीडियो जारी करते हुए टी राजा ने कहा था कि वोटों की भीख मांगने वाले राजनेता ही इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं, इसलिए वह न तो इस तरह के आयोजन का हिस्सा होंगे और न ही इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करेंगे.
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था विवादित वीडियो
हैदाराबाद की गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक लोध ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. मैसेज में विधायक ने कहा था कि उन्हें किसी दोस्त ने मुस्लिम समाज के लोगों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में जैसे बाकि के राजनेता इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं वैसा कोई भी काम वो नहीं करेंगे.
विधायक सिर पर टोपी लगातार सेल्फी लेने में मशगूल
अन्य नेताओं की इफ्तार पार्टी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था, 'इन दिनों तेलंगाना के अनेक विधायक सिर पर टोपी लगा कर सेल्फी लेते हुए इफ्तार पार्टी का आयोजन करने में मशगूल हैं. वे सोचते हैं कि अगर उन्हें वोट बैंक की राजनीति करनी है तो उन्हें सबका साथ, सबका विकास के बारे में सोचना होगा.' यह उनकी सोच है, जो उनके साथ इफ्तार में बैठते हैं वे वोट के भिखारी हैं, मेरी सोच अलग है.'
हिंदू धर्म का आदर करना मेरी शिक्षा-विधायक
पोस्ट में उन्होंने कहा कि उनका हिंदू धर्म सबका आदर करने की शिक्षा देता है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन कुछ धर्म और उनकी धार्मिक पुस्तकें हिन्दुओं को कफिर बताते हुए उन्हें मारने की शिक्षा देती हैं. जो हिन्दुओं को मारने की बात करते हैं, उनके लिए मैं कैसे इफ्तार पार्टी दे सकता हूं या इफ्तार पार्टी में शामिल हो सकता हूं.'

Comments
Post a Comment