Skip to main content

क्या ठंडा दूध पीने के ये 9 बड़े फायदे जानते हैं आप

नई दिल्ली: दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है ये तो शायद सभी को पता होगा. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें दूध बिल्कुल पसंद नहीं है. लेकिन ठंडे दूध के फायदे जानकर शायद ये लोग भी इसे पीना शुरू कर दें. ठंडा दूध ना केवल स्‍वास्‍थ्‍य से भरा होता है बल्‍कि टेस्‍ट में भी काफी लाजवाब माना जाता है. ठंडा दूध पीने एसीडिटी, मोटापा, बार-बार भूख लगने जैसी शारीरिक दिक्कतों को दूर करता है. चलिए जानते हैं ठंडे दूध के और फायदों के बारे में...

ठंडे दूध के ये हैं फायदे
-अगर आप बिल्‍कुल ठंडा दूध पीएं तो शरीर को पहले उसे नॉर्मल तापमान पर लाने के लिए कैलोरी बर्न करनी पड़ेगी और फिर उसे पचाना पड़ेगा. इससे आपका मोटापा कंट्रोल में रहेगा.
-हल्‍का गुनगुना दूध पीने से नींद आती है क्‍योंकि, दूध में अमीनो एसिड ट्रिप्टोफान पाया जाता है जो कि दूध गर्म होने तथा स्‍टार्च वाले फूड के साथ पीने से दिमाग में घुस जाता है. लेकिन, ठंडे दूध में प्रोटीन होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाता और इसलिए इसको दिन में कभी भी पी सकते हैं.
-क्‍या आपने कभी ठंडे दूध को एसिडिटी मिटाने के लिए पिया है? धीरे-धीरे ठंडा दूध पीने से पेप्‍टिक अल्‍सर के कारण से पैदा होने वाला दर्द भी दूर हो जाता है.

गर्मियों को चिल बनाएंगे घर में बने ये शानदार MILK Shakes

-खाना खाने के बाद अगर आपको बार-बार भूख लगती है तो आप ठंडा दूध पी सकते हैं. आप चाहें तो ठंडे दूध में ओट्स मिलाकर भी खा सकते हैं.
-गर्मी के दिनों में अगर आप दूध की कोल्‍ड कॉफी पीते हैं तो एक दम से तरोताजा हो जाएंगे.
-ठंडे दूध में एलेक्‍ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को डीहाइड्रेट होने से रोकते हैं. अगर आप दिन में दो ग्लास ठंडा दूध पीते हैं तो आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट बना रहेगा. दूध पीने का सबसे अच्‍छा समय है सुबह माना जाता है.

मर्द रोज दूध में डालकर पिएं ये चीज, फायदा जानकर हैरान हो जाएंगे

-दूध में गैस को दबाने के गुण होते हैं जो खाना पचाने के लिए लाभकारी है. यह फैट, घी या तेल को आराम से पचा सकता है. अगर इसमें अदरक मिलाकर पिया जाए तो ज्‍यादा असरदार होता है.
-जिम में भारी कसरत करने के बाद अगर कोई एनर्जी से भरी ड्रिंक पीनी है तो आप ठंडा दूध पी सकते हैं. इससे मसल्‍स को रिपेयर होने के लिए प्रोटीन और शरीर को एनर्जी मिलती है.
-चेहरे पर ठंडा दूध लगाने से त्‍वचा क्‍लीन और टाइट बनती है. इससे त्‍वचा हाइड्रेट और स्‍मूथ हो जाती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...