Skip to main content

मुस्लिम वर्ल्ड की 6 खूबसूरत शहजादी, पति से अलग इनके पास है अकूत दौलत

किसी महिला के पास दौलत और खूबसूरती दोनों हो.. तो इसे सोने पर सुहागा से कम कुछ नहीं कहेंगे.


आज हम आपको ऐसी ही कुछ महिलाओं से मिलवाने जा रहे हैं, जो मुस्लिम देशों की दौलतमंद प्रिंसेस हैं. हालांकि, इनमें से अधिकतर प्रिंसेज पर्दे में रहती हैं, इसलिए इनकी तस्वीरें दुनिया के सामने बमुश्किल ही आती हैं. दुनिया के सबसे अमीर शाही घरानों से ताल्लुक रखने वाली ये प्रिंसेस आज करोड़ों रुपए की मालकिन हैं. कुछ प्रिंसेस अपने शाही घराने की सत्ता संभाले हुए हैं तो कोई अपना बिजनेस चला रही हैं.

1. शहजादी अमीरा
शहजादी अमीरा सऊदी अरब के शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं. अमीरा शहजादे अल-वालीद बिन तलाल की पत्नी रही हैं. सऊदी शाही परिवार के सदस्य 57 वर्षीय तलाल एक बिजनेसमैन और बड़े निवेशक हैं. वे किंगडम होल्डिंग कंपनी के फाउंडर और सीईओ हैं. वे अरब देशों के सबसे धनी व्यक्ति भी हैं. फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक तलाल की कुल संपत्ति 22.8 अरब डॉलर (करीब 1436.4 अरब रुपए) है. वहीं, 1 जनवरी 1970 में जन्मी राजकुमारी अमीरा भी 113.4 करोड़ रुपए की मालकिन हैं. वो चैरिटी के लिए संस्था चलाती हैं. साथ ही, वो तलाल की कंपनी में भी हिस्सेदार हैं. हालांकि, दोनों का वर्ष 2013 में तलाक हो चुका है.
शहजादी, मुस्लिम वर्ल्ड, Richest Muslim women, Princess Ameerah Al Taweel, Richest women
महारानी रानिया जॉर्डन




2. जॉर्डन की महारानी रानिया
प्रिंस अब्दुल्ला 2 की पत्नी रानिया जॉर्डन की महारानी हैं. उनके पति अब्दुल्ला दुनिया के चंद दौलतमंद लोगों में से एक हैं. उन्होंने अपनी दौलत का खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन अब्दुल्ला की संपत्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने स्टार ट्रेक थीम पार्क बनवाने में अकेले 10 हजार करोड़ रुपए खर्च कर डाले. अब्दुल्ला रुबियन ग्रुप के प्रमुख भी हैं. दिलचस्प है कि 31 अगस्त 1970 में पैदा हुई रानिया के पास शादी से पहले तक 228 करोड़ रुपए की दौलत थी. फोर्ब्स ने उन्हें दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था.
शहजादी, मुस्लिम वर्ल्ड, Richest Muslim women, Princess Ameerah Al Taweel, Richest women
मोरक्को के राजा मोहम्मद 6 की पत्नी लला सलमा.

3. महारानी लला सलमा
मोरक्को की महारानी प्रिंसेस लला सलमा वहां के राजा मोहम्मद 6 की पत्नी हैं. दो बच्चों की मां सलमा के पास अकूत दौलत है. करीब 16250 करोड़ रुपए की दौलत के मालिक मोहम्मद की कंपनी में सलमा निवेशक के रूप में भी भूमिका निभाती हैं. दिलचस्प है कि सलमा का हर रोज का खर्च करीब 7 करोड़ रुपए है.
शहजादी, मुस्लिम वर्ल्ड, Richest Muslim women, Princess Ameerah Al Taweel, Richest women
मलेशिया की 13वीं महारानी नूर जाहिरा.

4. क्वीन नूर जाहिरा
मलेशिया की क्वीन नूर जाहिरा सुल्तान मिजान जाईनल अबीदिन की पत्नी हैं. जाहिरा मलेशिया की 13वीं महारानी थीं. नूर की दौलत की बात करें तो वैसे तो इस शाही परिवार ने अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट में इनकी दौलत 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है.
शहजादी, मुस्लिम वर्ल्ड, Richest Muslim women, Princess Ameerah Al Taweel, Richest women
सऊदी अरब के प्रिंस शेख अवदि अल मोहम्मद की पत्नी फातिमा कुलसुम

5. फातिमा कुलसुम
फातिमा कुलसुम सऊदी अरब के प्रिंस शेख अवदि अल मोहम्मद की पत्नी हैं. कुलसुम जौहर, विश्व के सबसे समृद्ध देशों में से एक सऊदी अरब राजघराने की रानी हैं. पारवारिक रीति-रिवाजों के कारण फातिमा का चेहरा आजतक शायद ही किसी बाहरी व्यक्ति ने देखा हो, लेकिन पिछले महीने ही उनकी कुछ तस्वीरें जारी की गई है. इनकी दौलत को लेकर भी कोई आंकड़ा बाहर नहीं आया है. फोर्ब्स के मुताबिक, इनके पास भी करोड़ों की संपत्ति है. देश के बारे में- सऊदी अरब में पेट्रोलियम पदार्थो का अकूत भंडार है. दुनिया के कुल रिजर्व पेट्रोलियम पदार्थो का 5वां हिस्सा इस देश के नाम है. यहां की प्रति व्यक्ति आय सालाना 24434 डॉलर है.
शहजादी, मुस्लिम वर्ल्ड, Richest Muslim women, Princess Ameerah Al Taweel, Richest women
दुनिया के सबसे अमीर सुल्तान हसन बोल्किअह की बेटी हजाह हफिज़ह सुरुरुल बोल्किअह.

6. शहजादी हजाह हफिज़ह सुरुरुल बोल्किअह
शहजादी हजाह हफिज़ह सुरुरुल बोल्किअह दुनिया के सबसे अमीर सुल्तान हसन बोल्किअह की बेटी हैं. ब्रुनेई के सुल्तान हसन के पास 1.30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की दौलत है. करीब 7 हजार कारों और सोने के महल के मालिक हसन ने अपनी बेटी सुरुरुल की शादी में करीब 150 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए थे. सुरुरुल की शादी पेनगिरन हाजी मुहम्मद रुजैनी से हुई है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...