Skip to main content

घर बैठे इंटरनेट से कमाई के 5 तरीके, हर दिन कमा सकते हैं हजारों

नई दिल्ली : अगर आपके पास खाली समय है और आप घर पर रहकर कुछ करना चाहते हैं तो कई वेबसाइट आपको यह ऑफर देती हैं. इसके लिए जरूरी है कि आपके पास कंप्यूटर और अच्छी स्पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन हो. घर बैठकर इंटरनेट के जरिये ऐसे कई काम हैं जिनसे आप हर दिन हजारों रुपये की कमाई कर सकते हैं. खाली समय में काम करने आप अपने घर के कई खर्चों में हाथ बंटा सकते हैं. आगे पढ़िए ऐसे ही कुछ काम जो इंटरनेट के जरिये आपकी इनकम को बढ़ा सकते हैं.

वर्चुअल कॉल सेंटर एजेंट
घर पर रहकर आप कॉल सेंटर एजेंट के रूप में काम कर सकते हैं. वेबसाइट LiveOps.com की तरफ से आपको यह सुविधा मिलती है. इस साइट पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप कंपनी के एजेंट बन सकते हैं. इसके लिए आपकी स्पोकन इंग्लिश अच्छी होना जरूरी है. ताकि आप ग्राहकों को सीधे कॉल कर प्रोडक्ट सेल कर सके. यदि आपका अंग्रेजी में हाथ तंग है तब भी आप इससे जुड़ सकते हैं, क्योंकि कॉल लगने पर कंपनी की तरफ से आपको बताया जाएगा कि आपको क्या बोलना है. यानी कॉल शुरू होने पर स्क्रीन पर लिख कर आने लगेगा, कि आपको क्या बोलना है.

पेड रिव्यू
आजकल मार्केट में अपनी पकड़ बनाने के लिए कंपनियां पेड रिव्यू का सहारा ले रही हैं. इसमें सॉफ्टवेयर के साथ ही होटल, मोबाइल या अन्य किसी प्रोडक्ट सभी का रिव्यू शामिल होता है. अपनी लेखन शैली के दम पर आप पेड रिव्यू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं.

सेल्फ पब्लिश बुक
अगर आपको लिखने का शौक है तो कई वेबसाइट पैसे देकर ऑनलाइन बुक लिखवाने से लेकर उसकी रॉयल्टी से कमाई करने का मौका देती हैं. अमेजन किंडल डायरेक्ट पब्लिशिंग के नाम से इस फीचर को चलाती है. इसमें कोई भी ऑनलाइन बुक लिखकर उसे किंडल बुकस्टोर पर डाल सकता है. इसकी बिक्री पर लेखक को 70 फीसदी तक रॉयल्टी मिलती है. साइट और सेल्फ पब्लिश बुक की अधिक जानकारी केलिए https://kdp.amazon.com/पर क्लिक करें.

ऑनलाइन वर्क
वेबसाइट www.odesk.com और www.elance.com ऑनलाइन वर्क के लिए काफी फेमस हैं. इन दोनों ही वेबसाइट में सबसे पहले आपको टेस्ट देकर खुद को उनके लिए यूजफुल साबित करना होता है. एक बार रजिस्टर होने के बाद आप अलग-अलग काम के लिए मेंबर्स को कॉन्ट्रैक्ट और फ्रीलांसर के रूप में हायर करती है. काम पूरा होने पर प्रति घंटा या अन्य तरीकों से पैसा देती है.

स्वागबक्स डॉटकॉम
स्वागबक्स डॉटकॉम (http://inctra.com) पर बिना कुछ किए आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. फेसबुक के माध्यम से भी आप इससे जुड़ सकते हैं. इसमें आपको ज्यादा पैसा तो नहीं मिलता लेकिन रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली घरेलू यूज की चीजें जैसे मोबाइल, हार्ड डिस्क, मग, टीशर्ट, आदि मिलती हैं. इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर कुछ समय बिताना है और शॉपिंग से लेकर सर्चिंग, प्ले, सवाल-जवाब और प्रोडक्ट की जानकारी हासिल करनी है. इसके बदले वेबसाइट आपको कुछ प्वाइंट्स देगी. इन प्वाइंट को आप शॉपिंग में इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर कैश में भी बदल सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...