Skip to main content

5 साल तक फ्री में देखें चैनल्स, Reliance DTH की 20 जून से शुरू होगी बुकिंग

नई दिल्ली: रिलायंस बिग टीवी बेहतरीन ऑफर लेकर आई है. कंपनी ने भारतीय यूजर्स के लिए ऐसा प्लान पेश किया है, जिसके बारे में जानकर आपका चेहरा खिल जाएगा. कंपनी ने एक साल के लिए सभी चैनल बिल्कुल फ्री कर दिया है. कंपनी ने डिजिटल इंडिया पहल के तहत भागीदारी निभाते हुए डायरेक्ट टू होम सर्विस के तहत जबरदस्त प्लान पेश किया. रिलायंस ने इसके लिए देशभर के 50 हजार पोस्ट ऑफिस के साथ पार्टनरशिप की है. इसके बाद पोस्ट ऑफिस के जरिए भी कस्टमर शुरुआती बुकिंग कर सकते हैं.

5 साल तक फ्री चैनल्स
इस प्लान में कंपनी 500 फ्री-टू-एयर चैनलों को 5 सालों के लिए मुफ्त में लोगों को दिखाएगी. जबकि पेड चैनलों को आप 1 साल के लिए फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए आपको रिलायंस बिग टीवी के सेट टॉप बॉक्स की प्री बुकिंग करनी होगी. बुकिंग करने वाले कस्टमर्स को एचडी HEVC सेट-टॉप बॉक्स दिया जाएगा. यह लेटेस्ट फीचर्स जैसे, रिकॉर्डिंग, यूएसबी पोर्ट, एचडीएमआई पोर्ट, रिकॉर्डिंग एंड व्यूइंग से लैस होगा. 1 साल तक चैनल्स फ्री होंगे. इसमें एचडी चैनल भी शामिल होंगे.

Jio के बाद BSNL का धांसू प्लान, 149 में रोजाना मिलेगा 4 GB डाटा


 

20 जून से बुकिंग होगी शुरू
कंपनी 20 जून से इस सर्विस की प्री-बुकिंग शुरू करने वाली है. राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम के उपभोक्ता डीटीएच की प्री-बुकिंग कर सकेंगे.

499 रुपए में मिलेगा कनेक्शन
यूजर इस ऑफर को 499 रुपए जमा करके पोस्ट ऑफिस से ले सकते हैं. वहीं, सेट-टॉप बॉक्स इंस्टॉलेशन के वक्त 1500 रुपए चुकाना होंगे. लॉयल्टी बोनस लेने के लिए कस्टमर को दूसरे साल से 300 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा. ऐसा दो सालों तक करना होगा. इसके बाद सब्सक्राइबर को 2 हजार रुपए का लॉयल्टी बोनस मिलेगा. मतलब यह जो अमाउंट आप शुरू में जमा कर रहे हैं, वो पूरा वापस हो जाएगा.

कहां से करें बुकिंग
रिलायंस बिग टीवी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सेट टॉप बॉक्स के लिए प्री-बुकिंग कर सकते हैं. इस प्री-बुकिंग के लिए आपको 499 रुपए का भुगतान करना होगा. वहीं, आउटडोर यूनिट के लिए 1500 रुपए का भुगतान करना होगा.

डिजिटल क्रांति लाने की तैयारी
कंपनी के निदेशक विजेन्दर सिंह ने इस नए प्लान की घोषणा करते हुए कहा कि ये प्लान भारत में मनोरंजन के भविष्य को पारिभाषित करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि रिलायंस बिग टीवी मुफ्त में एक एचडी एचईवीसी HD HEVC सेट टॉप बॉक्स से मनोरंजन में डिजिटल क्रांति लाने के लिए तैयार है.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...