Skip to main content

बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक समेत 4 बैंक होंगे बंद, मोदी सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली: बैंकिंग सेक्टर की सेहत सुधारने के लिए मोदी सरकार जल्द बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार एक मेगा मर्जर के प्लान पर काम कर रही है. 4 सरकारी बैंकों को मिलाकर एक बड़ा बैंक बनाने की तैयारी हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, IDBI, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को मिलाकर एक बड़ा बैंक बनाने का प्रस्ताव है. अगर ऐसा हुआ तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बाद यह बैंक देश का दूसरा बड़ा बैंक बन जाएगा. नए बैंक के पास 16.58 लाख करोड़ रुपए की एसेट होगी.

घाटे में हैं चारों बैंक
बता दें कि वित्तीय वर्ष 2018 में इन चारों बैंकों को कुल मिलाकर करीब 21646 हजार करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. जिसकी वजह से सरकार इन चारों को मर्ज करके एक नया बैंक बनाने की तैयारी कर रही है. वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में बैंकों की हालत सुधारने में कामयाबी मिलेगी. साथ ही कमजोर बैंकों की वित्तीय हालत में भी सुधार हो सकेगा.

नया बैंक बनेगा देश का दूसरा बड़ा बैंक
सरकार चारों बैंकों को मिलाकर नया बैंक बनाएगी. इस बैंकों को चारों बैंकों की 16.58 करोड़ रुपए की एसेट मिलेगी. इतनी बड़ी एसेट के साथ नया बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा. सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उसके सहयोगी बैंकों का मर्जर किया गया था, वैसे ही इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है.

किसको हुआ कितना घाटा (FY18)

  • IDBI को वित्तीय वर्ष 2018 में 8237 करोड़ रुपए का घाटा

  • ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) को वित्तीय वर्ष 2018 में 5872 करोड़ रुपए का घाटा

  • सेंट्रल बैंक को वित्तीय वर्ष 2018 में 5105 करोड़ रुपए का घाटा

  • बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को वित्तीय वर्ष 2018 में 2432 करोड़ रुपए का घाटा


मेगा मर्जर से क्या फायदा

  • खस्ताहाल सरकारी बैंकों की हालत में सुधार होगा.

  • कमजोर बैंकों को अपनी एसेट बेचने में मदद मिलेगी.

  • घाटे वाली ब्रांच को बंद करना आसान होगा.

  • कर्मचारियों की छंटनी आसान होगी.

  • बैंकों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च कम किया जाएगा.


IDBI पर सरकार का खास जोर
सरकारी बैंकों में से सरकार का खास जोर आईडीबीआई बैंक पर है. क्योंकि, इसमें सरकार की 51 फीसदी हिस्सेदारी है. सरकार अपनी इस पूरी हिस्सेदारी को बेचने की योजना बना रही है. हिस्सेदारी बेचकर सरकार की 10000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. सरकार अपनी हिस्सेदारी किसी निजी कंपनी को बेच सकती है. हालांकि, अभी प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. लेकिन, जल्द ही इस पर फैसला हो सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...