Skip to main content

मिडिल क्‍लास कर रहा 'न्‍यू इंडिया 2022' का इंतजार, इसे डट कर करें पूरा; CM को पीएम का पैगाम

नई दिल्‍ली: नीति आयोग की बैठक में रविवार (17 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आयोग के गवर्निंग काउंसिल का मंच ऐतिहासिक बदलाव ला सकता है. देश की विकास दर 7.7 प्रतिशत है, हमारे सामने चुनौती विकास दर को दोगुना करने की है. उन्‍होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार सभी तरह की सहायता देगी. जीएसटी की बेहतर शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री ने अपनी टीम को बधाई दी. उन्‍होंने कहा कि हमारा लक्ष्‍य किसानों की आमदनी दोगुनी करना है, साथ ही पिछड़े जिलों का विकास करना, आयुष्मान भारत, मिशन इन्द्रधनुष, न्यूट्रिशन मिशन और महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती के कार्यक्रम की तैयारियां इस बैठक का एजेंडा हैं. उन्‍होंने कहा कि उज्‍ज्‍वला, सौभाग्‍य, उजाला, जनधन, जीवन ज्‍योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना और मिशन इंद्रधनुष जैसी योजनाओं के व्‍यापक फैलाव को लक्ष्‍य करना उद्देश्‍य है. 17 हजार गांवों में यह लक्ष्‍य पूरा हो चुका है.

मुख्‍यमंत्रियों को निभानी है बड़ी भूमिका
आयोग की बैठक की अध्‍यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुख्‍यमंत्रियों को राज्‍यों में नीति के पालन में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभानी है. उन्‍हें स्‍वच्‍छ भारत, डिजिटल ट्रांजेक्‍शन और कौशल विकास जैसे मुद्दों पर सह-समूह और कमेटियां बनाकर नीति का पालन करवाना होगा. सह-समूह के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रालयों ने पूरा फॉर्मेट तैयार किया है. उन्‍होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा को अपनाने के लिए व्‍यापक एप्रोच अपनानी होगी. पीएम ने कहा कि राज्‍यों को 11 लाख करोड़ रुपए केंद्र से मिल रहे हैं जो पिछली सरकार से 6 लाख करोड़ रुपए ज्‍यादा हैं.



View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







PMO India @PMOIndia





PM @narendramodi and other dignitaries at the 4th meeting of the Governing Council of @NITIAayog.













मिडल क्‍लास को 2022 के न्‍यू इंडिया का इंतजार
प्रधानमंत्री ने कहा कि न्‍यू इंडिया 2022 के विजन का संकल्‍प देश का संकल्‍प बन गया है. पीएम ने कहा कि आयुष्मान भारत में 1.5 लाख स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होगा. साथ ही 10 करोड़ परिवारों को हर साल 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा. पीएम ने 115 जिलों में मानव विकास के मानकों को बेहतर करने की ज़रूरत पर बल दिया.

 



View image on TwitterView image on Twitter







ANI

@ANI







Delhi: PM Narendra Modi with Karnataka CM HD Kumaraswamy, Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu, West Bengal CM Mamata Banerjee and Kerala CM Pinarayi Vijayan on sidelines of NITI Aayog Governing Council meeting










उन्‍होंने कहा कि मुद्रा योजना, जनधन योजना और स्‍टैंड अप इंडिया जैसी योजनाएं लोगों के काफी काम आ रही हैं. उन्‍होंने इस मौके पर आर्थिक असंतुलन को दूर करने पर जोर दिया. नीति आयोग के शीर्ष निकाय परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए हैं.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...