Skip to main content

उड़ान भरने के तुरन्त बाद इंडिगो के विमान में आई दरार, ऐसे बची 168 यात्रियों की जान

कोलकाता से बंग्लुरु जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया.


नई दिल्ली: कोलकाता से बंग्लुरु जा रही इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. रविवार को कोलकाता से बंग्लुरु के लिए उड़ान भरने वाली इंडिया की 6E345 की विंडशील्ड में दरार पड़ने से टेक ऑफ के थोड़ी देर बाद ही एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, इंडिगो के विमान में 178 यात्री सवार थे. एमरजेंसी लैंडिंग से किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. बताया जा रहा है उड़ान भरने के महज 15 मिनट के भीतर ही इसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया.

विंडशील्ड में आई दरार
एएआई के अधिकारी ने बताया 178 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर इंडिगो की कोलकाता से बेंगलुरू जा रही उड़ान 6E345 रविवार को 10 बजकर 15 मिनट पर वापस लौट आई. क्योंकि उसकी विंडशील्ड में दरार आ गई थी. 10 बजकर 34 मिनट पर यह विमान सुरक्षित उतर गया. इंडिगो के एक बयान में बताया गया है कि विमान को सुबह खराब मौसम की वजह से कोलकाता लौटना पड़ा.






ANI @ANI







At around 1015 hrs today, IndiGo flight 6E345 Kolkata-Banglore with 178 Passengers on board, returned due to windshield crack. It landed safely at around 1034hrs








नियमों के मुताबिक उतारा विमान
इंडिगो के मुताबिक, कोलकाता में सुबह मौसम खराब होने की वजह से इंडिगो के विमान की विंडशील्ड की बाहरी सतह को मामूली नुकसान हो गया था. स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग नियमों का पालन करते हुए पायलट ने फ्लाइट को वापस मोड़ लिया और आगे की जांच के लिए विमान को कोलकाता हवाई अड्डे पर उतार दिया. इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि विंडशील्ड को बदला गया और यात्रियों के लिए एक अन्य फ्लाइट की व्यवस्था की गई.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...