चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईवूमि (iVoomi) ने इंडियन मार्केट में अपना 4G स्मार्टफोन iVoomi V5 को लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन बताया जा रहा है. शटरप्रूफ डिस्प्ले के साथ आने वाला iVOOMi V5 4G वीओएलटीई स्मार्टफोन है.
नई दिल्ली : चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईवूमि (iVoomi) ने इंडियन मार्केट में अपना 4G स्मार्टफोन iVoomi V5 को लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन बताया जा रहा है. शटरप्रूफ डिस्प्ले के साथ आने वाला iVOOMi V5 4G वीओएलटीई स्मार्टफोन है. फोन में 480x854 रिज्यूलूशन पिक्सल वाली 5 इंच की टचस्क्रीन डिस्पले दी गई है. कंपनी की तरफ से इस फोन की कीमत 3,499 रुपये तय की गई है और यह स्नैपडील (www.snapdeal.com) पर मिल रहा है. लेकिन यह फोन आपको ऑफर के तहत स्पेशल प्राइज में मिल रहा है. रिलायंस जियो के साथ की गई साझेदारी के तहत आपको iVOOMi V5 खरीदने पर 2200 रुपये का कैशबैक मिलेगा. यानी कैशबैक की कीमत कम करने के बाद आपकी असल कीमत 1,299 रुपये रह जाएगी.
स्मार्टफोन के फीचर्स
आईवूमि वी5 (iVoomi V5) में 1.2 गीगा हर्टज का क्वाडकोर प्रोसेसर और 1GB रैम है. 5 इंच की टचस्क्रीन डिस्पले के साथ आने वाले स्मार्टफोन में 8 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ा सकते हैं. आईवूमि के इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट और इतनी ही क्षमता का रियर कैमरा दिया गया है.
आईवूमि वी5 एंड्रायड 7.1 पर रन करता है और इसमें 2800 mAh की बैटरी दी गई है. 160 ग्राम वाले इस फोन में ड्युल सिम (जीएसएम) की सुविधा दी गई है. फोन में दोनों नैनो सिम यूज होंगे. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ, एफएम, 3G और 4G है. आपको बता दें कि आईवूमि एक चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है. कंपनी ने भारतीय बाजार में मार्च 2017 में शुरुआत की थी.
क्या है ऑफर
पिछले दिनों शुरू किए गए जियो फुटबॉल ऑफर (Jio Football Offer) के तहत अगर आप iVoomi का यह स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको अपने जियो नंबर पर 198 रुपये या 299 रुपये का रीचार्ज कराने पर 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा. यह ऑफर 30 जून तक वेलिड है. रीचार्ज के बाद आपको 50 रुपये के 44 वाउचर मिलेंगे, जिन्हें मायजियो एप में क्रेडिट कर दिया जाएगा. आप भविष्य में कराने वाले रीचार्ज पर इन वाउचर को रिडीम कर सकते हैं. इसके अलावा स्नैपडील पर एचडीएफसी और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्डधारकों को फोन खरीदने पर 10 प्रतिशत एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा.
Comments
Post a Comment