Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
रैप स्टार हनी सिंह ने बना ली अपनी ऐसी हालत, पहचानना हुआ मुश्किल...
नई दिल्ली: कुछ समय पहले तक म्यूजिक की दुनिया के सुपरस्टार यो यो हनी सिंह को हर टीनएजर से लेकर पूरा यूथ ब्रिगेड कॉपी करता था. उनका कूल लुक पूरी सोसायटी में स्टाइल स्टेटमेंट बन गया था. लेकिन अब उन्हीं हनी सिंह को पहचान पाना भी मुश्किल है. शनिवार को लंबे समय बाद हनी सिंह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में नजर आए. उनकी हालत देखकर ही समझ आ रहा है कि हनी सिंह इस समय किस दौर से गुजर रहे हैं.
हनी सिंह लंबे समय से लाइम लाइट से गायब थे. खबरें आईं कि हनी सिंह नशे की लत का शिकार होने के कारण वर्क फ्रंट से नदारत थे. वहीं कई बार उनके डिप्रेशन की बातें भी सामने आईं. इस बीच उन्होंने एक दो बार कम बैक की कोशिश भी की लेकिन मामला बहुत जमा नहीं. यो यो हनी सिंह, (फोटो साभार: योगेन शाह) वजन पहले से दोगुना दीपवीर के रिसेप्शन की तस्वीरों में हनी सिंह को पहनान पाना भी आसान नहीं है. उनकी यह तस्वीरें उनके डाय हार्ट फैंस के लिए काफी दुख देने वाली हो सकती है. हनी सिंह, (फोटो साभार: योगेन शाह) काले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हनी सिंह का वजन इतना ज्यादा हो चुका है कि उनकी पिछली तस्वीरों के मुकाबले उनका वजन दोगुना लग रहा है. खैर हम उम्मीद करते हैं हनी जल्द ही अपनी पूरी एनर्जी के साथ एक फिर वापसी करेंगे.
बता दें कि बॉलीवुड में पिछले एक महीने से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का सेलिब्रेशन खबरों में छाया हुआ है. इस वेडिंग की एक और पार्टी मुंबई में कल रात हुई. जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे. शादी की ज्यादातर रस्मों में भारतीय परंपरा और परिधानों में नजर आए दीपवीर ने इस पार्टी में वेस्टर्न लुक चूज किया. इसी के साथ रिसेप्शन में आने वाले सभी गेस्ट के लिए एक रेड एंड ब्लैक का ड्रेस कोड भी दिया गया था.
Comments
Post a Comment